3

Recent News

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

3

Recent News

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Breaking News

Ganesh Chaturthi 2025: विघ्नहर्ता गणेश के आगमन से भक्तों में उमंग, जानिए कब से हो रहा है गणेश चतुर्थी महापर्व का शुभारंभ,

Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का महापर्व 27 अगस्त, बुधवार से आरंभ होगा। विघ्नहर्ता श्री गणेश का आगमन भक्तों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आता है। यही कारण है कि चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक हर ओर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहते हैं।

जानिए कितने दिन चलेगा महोत्सव 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश उत्सव 11 दिनों तक चलता है। इन दिनों भक्त अपने घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन करते हैं। प्रतिदिन आरती, भजन और विशेष पूजा का आयोजन होता है। वहीं अनंत चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ गणेश विसर्जन करते हैं। इस अवसर पर ऐसा विश्वास है कि भगवान गणेश भक्तों के समस्त कष्ट हर लेते हैं और जीवन की बाधाओं को दूर कर देते हैं।

इस मन्त्र के जाप से विवाह की अड़चन होती है दूर 

साथ ही पौराणिक मान्यता यह भी है कि विवाह संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करता है और अविवाहित युवतियों को मनचाहा वर प्राप्त होने का आशीर्वाद देता है।

मंत्र इस प्रकार है –

ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

इसीलिए इस पर्व को केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। गणेश चतुर्थी का उत्सव लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाता है। भक्तों का विश्वास है कि जैसे ही गणेश विसर्जन होता है, वैसे ही उनके दुखों और विघ्नों का भी अंत हो जाता है।

गणेशोत्सव केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और विश्वास का अद्वितीय प्रतीक है, जो हर वर्ष भक्तों के हृदय में नई आस्था का संचार करता है।