3

Recent News

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

3

Recent News

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Breaking News

Kanpur News: कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, शिवराजपुर के 272 दुकानदारों को हटाने के नोटिस पर जताई आपत्ति

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में शिवराजपुर कस्बे के 272 दुकानदारों और निवासियों को लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा भेजे गए नोटिस का विरोध दर्ज कराया गया।

सात दिनों का दिया गया है अल्टीमेटम 

दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने सात दिनों के भीतर दशकों पुराने निर्माण को हटाने का आदेश जारी किया है। इस नोटिस से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में गहरी चिंता और रोष है। कांग्रेस कमेटी का कहना है कि इन लोगों ने वर्षों से यहां पर व्यापार और अन्य गतिविधियां संचालित की हैं तथा नगर पंचायत को नियमित रूप से कर भी दिया है।

ज्ञापन में रखी गई है यह मांग 

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विभाग द्वारा अचानक बिना किसी पूर्व सूचना, सर्वेक्षण या गजट नोटिस के यह कार्रवाई की जा रही है। इसके कारण स्थानीय लोगों में असुरक्षा और भय का माहौल है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब तक न तो मुआवजे की कोई व्यवस्था की गई है और न ही पुनर्स्थापना को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जो कि घोर आपत्तिजनक है।

डीएम से किया आग्रह 

इस अवसर पर नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जोनल प्रदेश अध्यक्ष आनंद वर्मा और जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप शुक्ला मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले में जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए।

साथ ही, कांग्रेस नेताओं ने यह मांग की कि प्रभावित दुकानदारों और निवासियों की आजीविका को सुरक्षित करने हेतु पुनर्वास की ठोस योजना बनाई जाए। इसके अतिरिक्त, यदि कोई विकास कार्य आवश्यक है तो उसे जनसहयोग और न्यायसंगत मुआवजे की प्रक्रिया के तहत ही लागू किया जाए।

ज्ञापन सौपते हुए पदाधिकारियों ने यह कहा 

ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाती रहेगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण पर क्या रुख अपनाता है और स्थानीय व्यापारियों की आजीविका को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।