Top News: कानपुर में हाई पोफाइल सोसाइटी में कुत्ते को मरने वाले को मिलेगा इनाम, तुरंत पढ़िए कहां
कानपुर। पूरे देश में इस समय आवारा कुत्तों को लेकर बहस तेज हो गई है। एक ओर कुत्तों के इंसानों पर हमले की घटनाओं से लोग चिंतित हैं, वहीं दूसरी ओर इंसानों द्वारा कुत्तों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला कानपुर के इमरान गुलिस्तां गार्डन सोसाइटी का है, जहां कुछ युवकों द्वारा आवारा कुत्तों के साथ बर्बरता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो हो रहा है वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कुत्तों को कुछ खिलाकर बेहोश किया गया और उसके बाद उन्हें बोरी में भरकर बाइक और स्कूटी से कहीं ले जाया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्तों के मुंह और पैरों को बांधकर बेरहमी से बोरी में डाल दिया गया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है।
एनीमल संस्था ने दर्ज कराई है रिपोर्ट
इस मामले में एनिमल संस्था के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने आगे आकर कार्रवाई की है। उन्होंने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तिवारी ने बताया कि इस सोसाइटी में कई दिनों से इस तरह की घटनाएं हो रही थीं और कुत्तों को फेंकने के लिए 500 से 2000 रुपये तक दिए जा रहे थे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन कुत्तों को कहां ले जाकर छोड़ा गया। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें या तो जंगल में फेंका गया या फिर गंगा नदी में छोड़ा गया हो।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
वहीं, जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि एनिमल संस्था की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक वाहन का नंबर भी सामने आया है जिसके आधार पर कुत्तों को फेंकने में शामिल युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
समाज को है जागरूकता की जरुरत
इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को हिला दिया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा किया है कि पशु संरक्षण कानूनों के बावजूद ऐसे मामले क्यों बढ़ रहे हैं। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि जरूरत है कि समाज में जागरूकता के साथ-साथ कानूनी सख्ती भी बढ़ाई जाए, ताकि जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार पर रोक लग सके।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 29