3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Kanpur News: देखिए भीतरगांव में महिलाओं ने चप्पल से की एडीओ आईएसबी की पिटाई, जानिए क्यों

कानपुर। भीतरगांव ब्लॉक में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। महिला स्वयं सहायता समूह की समस्याओं ने एडीओ आईएसबी सूरज प्रताप सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने समूह से करीब ढाई लाख रुपये उनकी अनुमति के बिना निकाल लिए। इसी आरोप को लेकर महिलाओं और एडीओ के बीच विवाद गहराता चला गया। अंततः मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया और अब इसकी जांच शुरू हो गई है।

महिलाओं ने दी थी लिखित शिकायत 

घटना साढ़ थाना क्षेत्र के खदरी गांव में स्थित काली माता महिला स्वयं सहायता समूह की बताई जा रही है। समूह की महिलाओं का कहना है कि उनकी मेहनत और बचत की रकम को बिना पूर्व सहमति एडीओ आईएसबी ने निकाल लिया। इस संबंध में महिलाओं ने पहले ही पुलिस को लिखित शिकायत भी दी थी।

बुधवार की देर रात से वीडियो हो रहा वायरल 

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे विवाद उस समय बढ़ गया जब महिलाएं एडीओ सूरज प्रताप सिंह से आमने-सामने हुईं। इसके बाद कथित रूप से महिलाओं ने आक्रोशित होकर मुख्य गेट पर ही उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिलाएं एडीओ को थप्पड़ और चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही हैं।

अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा 

इसके बाद एडीओ आईएसबी सूरज प्रताप सिंह सीधे साढ़ थाने पहुंचे और वहां समूह की सदस्याएं भूरी, खुशी, सुनीता, राजेश्वरी, बबीता, रेखा और राजकुमारी समेत अन्य परिजन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि एडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के लिए बना चुनौती 

यह पूरा मामला अब कानपुर ग्रामीण प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। एक ओर महिला समूह अपनी मेहनत की पूंजी के लिए न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अधिकारी अपनी गरिमा और अधिकार की रक्षा की बात कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि जांच के बाद सच्चाई किसके पक्ष में सामने आती है।