3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

कानपुर के बिल्हौर में दिनदहाड़े दो महिलाओं ने की लूट, मासूम को धमकाया, महिला को किया था बेहोश

कानपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार सामने आ रहा है। गुरुवार दोपहर बिल्हौर क्षेत्र के बिरिहाना गांव में दो महिलाओं ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने पहले मासूम बच्चे को कब्जे में लेकर धमकाया, फिर घर में अकेली महिला को डंडा मारकर बेहोश कर दिया और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गईं।

इस गांव के लोग हैं दहशत में 

ग्रामीणों के अनुसार, बिरिहाना गांव निवासी आरज़ू राजमिस्त्री का काम करते हैं और रोज़ की तरह काम पर कानपुर गए थे। घर पर उनकी पत्नी रोशनी और डेढ़ साल की बेटी मौजूद थीं, जबकि वृद्ध मां उर्मिला पौत्री की दवा लेने बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं घर में दाखिल हुईं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी वारदात 

रोशनी ने बताया कि लगभग दोपहर 12 बजे दोनों महिलाएं घर की छत से उतरकर आंगन में आ गईं। एक लाल और दूसरी नीली साड़ी में थी। उन्होंने सबसे पहले बच्ची को चारपाई पर पकड़ लिया। इसी बीच एक महिला ने पेट पर हंसिया रखकर धमकाया और दूसरी ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। वारदात के दौरान रोशनी बेहोश हो गईं।

कुछ देर बाद होश आने पर उन्होंने देखा कि कमरे में रखी अलमारी खुली हुई है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से सोने की झुमकी, माला, चांदी की पायल और तोड़ियां समेत करीब तीन हजार रुपये नकद गायब थे। रोशनी ने बाहर आकर शोर मचाया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। हालांकि ग्रामीणों ने लुटेरी महिलाओं की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस ने शुरु की तलाश 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह वारदात इस बात की ओर इशारा करती है कि अब महिलाएं भी संगठित होकर लूटपाट में शामिल हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस टीम का कहना है कि मामले में जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को कानून के हवाले किया जाएगा।