3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

कानपुर में फिर से दिखी दबंगों की दबंगई, नौरैया खेड़ा में कर दिया बम और गोली कांड, पुलिस तलाश में

कानपुर में अपराधियों की दबंगई लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। एक ओर कमिश्नरेट पुलिस अपराध पर लगाम कसने के प्रयास में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कुछ दबंग बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नौरैया खेड़ा इलाके का है, जहां बुधवार रात बम और गोली कांड ने पूरे मोहल्ले में दहशत फैला दी।

वारदात के बाद दहशत में इलाका 

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अचानक दो बम धमाकों की आवाज गूंजी और उसके बाद गोलियों की तड़तड़ाहट ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। इस घटना में घर के एक सदस्य को मामूली चोट भी आई, हालांकि बड़ी अनहोनी टल गई। वारदात के बाद से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

जानिए पूरा मामला 

पीड़ित जीतू सिंह चौहान ने बताया कि रात करीब 11 बजे तीन बाइकों पर सवार छह दबंग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने ताबड़तोड़ दो बम फेंके और चार राउंड गोलियां चलाईं। गोली और धमाके की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग बाहर आए तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले।

जीतू सिंह ने आगे बताया कि उनके छोटे भाई का पनकी निवासी अभय से दो सप्ताह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद अभय लगातार धमकी देता रहा। इसी कड़ी में बुधवार रात अभय पांच साथियों के साथ पहुंचा और हमला कर फरार हो गया। इस दौरान परिवार की चाची को हल्की चोट आई।

सीसीटीवी के आधार पर शुरू हुई कार्रवाई 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिर से उठने लगे सवाल 

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि सख्त पुलिस कार्रवाई के बावजूद दबंग किस तरह खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि इस मामले में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा और शीघ्र ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।