3

Recent News

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Election Commission पर भड़के BJP के धुरंधर मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा - ‘ECI के खिलाफ फाइल करूंगा PIL’

Election Commission: असम विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होने के बाद भी सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। Himanta Biswa…

3

Recent News

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Election Commission: असम विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होने के बाद भी सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। Himanta Biswa…

Breaking News

Kanpur News: पढ़िए अब किस स्कूल पर अभिभावक ने लगाया आरोप, छात्र से मारपीट और टीसी देने से किया इंकार

कानपुर। शहर के साकेत नगर स्थित सुभाष स्मारक पब्लिक स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कक्षा 8 के छात्र की माँ ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों पर मारपीट, दुर्व्यवहार तथा ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) न देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

यह लगाया है आरोप 

अभिभावक का कहना है कि विद्यालय के शिक्षक दीपक और शिक्षिका अनुप्रिया कई बार बिना कारण छात्र से मारपीट करते थे। शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने खेद तो व्यक्त किया, किंतु उत्पीड़न की घटनाएं बंद नहीं हुईं। छात्र के अनुसार, विद्यालय में मारपीट आम बात है और शिक्षकों का कहना होता है कि “यहां कॉलोनियों के बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए समझाने के लिए सख्ती जरूरी है।”

स्थिति असहनीय होने पर जब अभिभावक ने अन्य विद्यालय में प्रवेश हेतु टीसी मांगा, तो विद्यालय प्रशासन ने देने से इंकार कर दिया। पहले क्लर्क संदीप ने तीन दिन में टीसी देने का आश्वासन दिया, किंतु बाद में मना कर दिया। इतना ही नहीं, छात्र की बहन से भी अपमानजनक व्यवहार किया गया और धमकी दी गई कि टीसी नहीं दी जाएगी।

तत्काल लिया गया एक्शन तो जानिए आगे हुआ क्या 

मामला जब जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा तो एसीएम-6 आलोक गुप्ता ने विद्यालय प्रबंधन से संपर्क किया। उस समय प्रिंसिपल ने दावा किया कि उन्हें आवेदन ही प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि टीसी फार्म पहले ही जमा किया जा चुका था।
इसके बाद डीआईओएस कार्यालय की दखल से स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक से 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हलफनामा लिखवाया। इसमें अभिभावक को लिखना पड़ा कि “वे निजी कारणों से बच्चा निकाल रहे हैं और आगे कभी इस विद्यालय में प्रवेश नहीं कराएंगे।” इसके बाद ही टीसी उपलब्ध कराया गया।

अभिभावक ने की अपील 

अभिभावक का कहना है कि उनके पास नए विद्यालय में प्रवेश की समय-सीमा मात्र दो दिन शेष थी, इसलिए मजबूरी में यह हलफनामा देना पड़ा। उन्होंने अन्य अभिभावकों को आगाह किया है कि विद्यालय में बच्चों के साथ मनमानी और अनुचित व्यवहार होता है।

अब प्रश्न यह उठता है कि क्या जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में कड़ा कदम उठाएंगे, अथवा बच्चों और अभिभावकों की आवाज अनसुनी ही रह जाएगी।