3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Pilibhit: प्रशासन का ऑटो-टेंपो और मैजिक वाहनों पर सख्त एक्शन, अवैध सीटें गैस कटर से काटी गईं

Pilibhit: प्रशासन का ऑटो-टेंपो और मैजिक वाहनों पर बड़ा शिकंजा, अवैध सीटें गैस कटर से काटी गईं

पीलीभीत के असम चौराहे पर बुधवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर एक कड़ा अभियान चलाया। यह अभियान उन ऑटो, टेंपो और मैजिक वाहनों के खिलाफ था, जिनमें नियमों को ताक पर रखकर अतिरिक्त सीटें लगाकर सवारियों को ठूंसा जा रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई ने अवैध रूप से सीट बढ़ाकर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

Pilibhit:प्रशासन की कड़ी चेतावनी – नियम तोड़ोगे तो वाहन होगा सीज

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात विधिभूषण मौर्य और यातायात निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने  संयुक्त अभियान में करीब 50 वाहन पकड़े गए, जिनमें निर्धारित सीटों से अधिक सीटें लगाई गई थीं। मौके पर ही गैस कटर मंगाकर अवैध सीटों को काट डाला गया। वाहन मालिकों को साफ चेतावनी दी गई कि अबकी बार नियम तोड़ते पकड़े गए तो वाहन सीधे सीज कर दिए जाएंगे और पूरी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी।

Pilibhit:क्यों जरूरी हुई यह कार्रवाई?

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि हाल के दिनों में ऑटो-टेंपो और मैजिक में सीट क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर चलाने की वजह से सड़क हादसों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। इन दुर्घटनाओं में कई मासूमों और यात्रियों की जान तक चली गई।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर यह विशेष अभियान शुरू किया है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Pilibhit:प्रशासन की मंशा – “जनहित पहले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

क्षेत्राधिकारी यातायात ने साफ कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ दंडात्मक कदम नहीं, बल्कि जनहित और सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास है। सड़कों पर ओवरलोडिंग और अवैध सीटों का खेल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं यातायात निरीक्षक ने दो टूक कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर अब सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।

यह कार्रवाई प्रशासन की सख्त मंशा और जिम्मेदारी को दिखाती है कि आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों को अब किसी भी कीमत पर सड़क पर जगह नहीं मिलेगी।

स्कूल वैन में मौत का सफर! पीलीभीत एआरटीओ का बड़ा एक्शन