3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Pilibhit: रंगे हाथों पकड़ा गया मकान मालिक, गरीबों के हक के राशन पर डाका

गरीबों के राशन पर डाका: Pilibhit में मकान मालिक ही निकला चोर, रंगे हाथ पकड़ा गया

पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरी करने वाला कोई अजनबी नहीं बल्कि किराये की दुकान का मकान मालिक ही निकला। हैरानी की बात यह है कि चोरी किसी सोने चांदी की नहीं बल्कि गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की हुई है। यह घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करती है बल्कि लालच की पराकाष्ठा भी दिखाती है।

Pilibhit: कहाँ हुआ मामला?

यह मामला कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर ग्यासपुर का है। कोटेदार आदिल अनवर ने ₹2000 महीने किराये पर मकान मालिक नन्हे पाठक की दुकान ली थी। दुकान के ऊपर ही नन्हे पाठक का घर है। इसी दुकान से हर महीने गरीबों को सरकारी राशन बांटा जाता था और यह सबकुछ मकान मालिक की नज़रों के सामने होता रहा।

Pilibhit: कैसे बना चोरी का प्लान?

इस बार जब दुकान नहीं खुली और राशन का वितरण नहीं हुआ, मकान मालिक नन्हे पाठक ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रच डाली। उसने दुकान की पीछे वाली दीवार में नकाब लगाकर रास्ता बनाया और अंदर घुस गया। यहाँ से उसने सरकारी चावल के कई कट्टे चुराकर बाहर निकाल लिए।

Pilibhit: लोगों ने देखा, पकड़ा गया चोरी का माल

मकान मालिक जब उन चावल के कट्टों को रिक्शे से बेचने ले जा रहा था, तभी आसपास के लोगों ने इस संदिग्ध हरकत को देख लिया। लोगों ने तुरंत इसका वीडियो बनाया और कोटेदार आदिल को सूचना दी।

कोटेदार की सूझबूझ और पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही कोटेदार आदिल मौके पर पहुंचे और चोरी कर रहे मकान मालिक को मकान के अंदर ही बंद कर दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी बीसलपुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच चल रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गरीबों का हक छीनने की शर्मनाक हरकत

सरकार की योजना है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए। लेकिन इस तरह की हरकतें बताती हैं कि कुछ लोग सिर्फ अपने निजी स्वार्थ और लालच के लिए गरीबों के पेट पर लात मारने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।

Pilibhit: अब सलाखों के पीछे खायेंगे हवा

गरीबों का राशन चुराकर ऐश करने का जो सपना मकान मालिक ने देखा था, वह अब ध्वस्त हो चुका है। चोरी का माल बेचने से पहले ही वह रंगे हाथ पकड़ा गया और उसके कर्मों की सजा अब जेल की बंद दीवारों में मिलेगी।

Pilibhit: भ्रष्टाचार मामले में एक सचिव सस्पेंड, दूसरा लपेटे में