3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

“मिट्टी में मिला देंगे..” के बाद CM Yogi की फिर सीधी धमकी, अखिलेश के साथ राहुल गांधी भी टेंशन में..

up-assembly-yogi-adityanath-codeine-syrup-scam-vande-mataram-opposition-attack

यूपी विधानसभा का सोमवार का दिन किसी सियासी थ्रिलर से कम नहीं रहा। एक तरफ कोडीन सिरप घोटाले के सबूत थे, दूसरी तरफ ‘वंदे मातरम’ का सवाल और बीच में विपक्ष। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा भाषण दिया कि सत्ता पक्ष की मेज थपथपाई गई और विपक्ष की कुर्सियां खामोश हो गईं। योगी ने साफ शब्दों में कहा— “अपराधी चाहे कोई भी हो, बचेगा नहीं।”

कोडीन सिरप घोटाला: सदन में दिखाए गए सबूत

सीएम योगी ने विधानसभा में फोटो और दस्तावेज लहराते हुए दावा किया कि कोडीन सिरप की अवैध तस्करी के तार सीधे समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों तक जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई आरोप नहीं, बल्कि रिकॉर्ड पर मौजूद तथ्य हैं।

अमित यादव का नाम लेकर पूछा सीधा सवाल

योगी आदित्यनाथ ने सदन में अमित यादव की तस्वीर दिखाते हुए सवाल दागा—
“क्या यह वही अमित यादव नहीं है, जो वाराणसी कैंट से सपा का प्रत्याशी रहा?”
सीएम का दावा था कि कोडीन सिंडिकेट के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पैसों से अमित यादव ने 2024 में दुबई की यात्रा की।

फर्जी फर्म, यादव गैंग और बड़ा नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने मनोज यादव, राजीव यादव और मुकेश यादव जैसे नाम गिनाते हुए कहा कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियां बनाकर अवैध कारोबार खड़ा किया। योगी ने तंज कसते हुए कहा—
“आलोक सिपाही है पक्का सपाई।”
उन्होंने बताया कि इस आरोपी को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है और उसकी तस्वीरें अखिलेश यादव के साथ मौजूद हैं।

STF और पुलिस की कार्रवाई का दावा

सीएम योगी ने बताया कि यूपी पुलिस और एसटीएफ ने एक हजार से ज्यादा नमूने लेकर जांच की है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन आरोपियों पर आज कार्रवाई हो रही है, उन्हें लाइसेंस सपा सरकार के दौर में ही दिए गए थे।

‘वंदे मातरम’ पर सियासी हमला

योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस पर इतिहास में तुष्टीकरण की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया।
सीएम ने कहा कि 1937 में लखनऊ से मोहम्मद अली जिन्ना ने ‘वंदे मातरम’ के खिलाफ आवाज उठाई थी और बाद में कांग्रेस ने इसके अंश हटाने का फैसला लिया।

इतिहास की कहानी, तीखा संदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंडित नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखकर मुस्लिम समाज की असहजता का जिक्र किया था। योगी के मुताबिक, जिसे सद्भाव कहा गया, वही तुष्टीकरण की पहली सीढ़ी बन गया।
उन्होंने साफ कहा—
“वंदे मातरम कोई गीत नहीं, ये भारत का संस्कार है।”

“सच कड़वा होता है, लेकिन जरूरी है”

विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुमराह करना बंद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2016 में लाइसेंस बांटने वाली सरकार कोई और थी, लेकिन कार्रवाई आज की सरकार कर रही है।

सबसे सख़्त चेतावनी

सीएम योगी ने दो टूक कहा—
“जो भी अपराधी होगा, बचने नहीं पाएगा। आपको फातिहा के लायक भी नहीं छोड़ेंगे।”
साथ ही उन्होंने ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वालों से देशवासियों से माफी मांगने की बात कही।