3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Breaking News

पीलीभीत: किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, हरदोई ब्रांच नहर पर मिलीं चप्पलें और शॉल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पीलीभीत के कलीनगर में किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता। हरदोई ब्रांच नहर किनारे चप्पलें-शॉल मिलने से नहर में कूदने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

मां की डांट से आहत 16 वर्षीय किशोरी लापता, नहर में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप — हरदोई ब्रांच नहर में चल रहा सघन रेस्क्यू ऑपरेशन

पीलीभीत जनपद के कलीनगर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 16 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने और नहर में कूदने की आशंका ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया। मामूली घरेलू विवाद के बाद घर से निकली किशोरी का अब तक कोई सुराग न लग पाने से परिजन बदहवास हैं, वहीं पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

घरेलू विवाद के बाद घर से निकली, फिर नहीं लौटी रोशनी

जानकारी के मुताबिक, कलीनगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी रोशनी का अपनी मां से घरेलू काम को लेकर विवाद हो गया था। मां की डांट से नाराज होकर रोशनी बिना किसी को बताए घर से निकल गई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में लौट आएगी, लेकिन जब काफी समय बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार की चिंता बढ़ती चली गई।

नहर की पटरी पर मिलीं चप्पलें और शॉल, आशंका और गहरी

परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर रोशनी की चप्पलें और शॉल पड़ी मिलीं। ये सामान मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटनास्थल की स्थिति को देखकर यह आशंका प्रबल हो गई कि किशोरी ने नहर में छलांग लगा दी हो।

सूचना मिलते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़, पुलिस को दी गई जानकारी

नहर की पटरी पर किशोरी का सामान मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों ने बिना देर किए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस और रेस्क्यू टीमें सक्रिय, नहर में सघन तलाशी अभियान

सूचना मिलते ही कलीनगर चौकी इंचार्ज सैफ खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया।

इसके साथ ही एसएसबी (SSB) की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसएसबी की टीम नाव की सहायता से हरदोई ब्रांच नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नहर के बहाव, गहराई और आसपास के संभावित स्थानों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी नहीं, हर पहलू से जांच

थाना प्रभारी  अशोक पाल ने बताया कि फिलहाल किसी भी व्यक्ति ने किशोरी को नहर में कूदते हुए नहीं देखा है। हालांकि, नहर की पटरी पर उसका सामान मिलने के कारण इस संभावना जताई जा रही है कुछ लोगों का कहना है की लड़की को नहर की तरफ जाते हुए देखा गया था। पुलिस मामले के हर संभावित पहलू की जांच कर रही है रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे इलाके में चिंता का माहौल

घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। वहीं, पूरे कलीनगर क्षेत्र में इस घटना को लेकर चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

खबर लिखे जाने तक नहीं मिला कोई सुराग

समाचार लिखे जाने तक लापता किशोरी रोशनी का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस, एसएसबी और स्थानीय लोग लगातार प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह घटना एक बार फिर पारिवारिक संवाद, किशोर मानसिक स्थिति और समय पर समझाइश की अहमियत को उजागर करती है। फिलहाल सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन और किसी सकारात्मक सूचना पर टिकी हुई हैं।