3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर पार्टी के दौरान लग्ज़री स्की रिसॉर्ट में ब्लास्ट, 40 मौतों की खबर, 100 से ज्यादा घायल

स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर पार्टी के दौरान लग्ज़री स्की रिसॉर्ट में भीषण ब्लास्ट, 40 लोगों की मौत की खबर, 100 से ज्यादा घायल, इलाके में हड़कंप।

न्यू ईयर जश्न बना मौत का मंज़र! स्विट्जरलैंड के लग्ज़री स्की रिसॉर्ट में ब्लास्ट, 40 मौतों की खबर, 100 से ज्यादा घायल, आल्प्स की वादियों में ख़ौफ़नाक मंज़र 

क्रांस-मोंटाना (स्विट्जरलैंड) 

जिस रात दुनिया नए साल का स्वागत रोशनी, संगीत और जश्न के साथ कर रही थी, उसी रात स्विट्जरलैंड के सबसे महंगे और सुरक्षित माने जाने वाले रिसॉर्ट में मौत ने तांडव मचा दिया। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे, स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना शहर स्थित वर्ल्ड फेमस ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भयानक था कि कुछ ही पलों में जश्न का माहौल चीखों, लपटों और लाशों में तब्दील हो गया।

ब्रिटिश मीडिया के मुताविक  दावा किया है कि इस विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ धमाका, रात 1:30 बजे कांपी आल्प्स की वादियां

स्विस पुलिस ने गुरुवार सुबह स्थानीय समयानुसार 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विस्फोट रिसॉर्ट के कॉन्स्टेलेशन बार के अंदर हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या जारी नहीं की, लेकिन यह स्वीकार किया कि कई दर्जन लोगों के मारे जाने की आशंका है, जिनमें कई देशों के विदेशी नागरिक भी शामिल हो सकते हैं।

धमाके के बाद पूरा इलाका धुएं, आग और भगदड़ से भर गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

नो-फ्लाई ज़ोन घोषित, हेलिकॉप्टरों से लगातार रेस्क्यू जारी 

हालात की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्रांस-मोंटाना शहर को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर 10 मिनट में रेस्क्यू हेलिकॉप्टर उड़ते नजर आए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने भयावह थे।

स्विस मीडिया के मुताबिक, देश के सभी उपलब्ध रेस्क्यू हेलिकॉप्टर राहत कार्य में लगा दिए गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए इटली ने भी एक हेलिकॉप्टर भेजकर मदद की है।

अस्पतालों में हाहाकार, झुलसे मरीजों से भरे वार्ड

धमाके में झुलसे और घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल पूरी तरह भर चुके हैं और कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी मोड में काम करना पड़ रहा है और अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

आतिशबाजी से ब्लास्ट की आशंका, जांच जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार  शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह विस्फोट कॉन्सर्ट के दौरान की गई आतिशबाजी की वजह से हुआ हो सकता है, जिसके बाद आग भड़क उठी और हालात बेकाबू हो गए। हालांकि पुलिस और जांच एजेंसियों ने अभी इस पर अंतिम पुष्टि नहीं की है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

इंटरलाकेन के पास स्थित वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट हब

जिस क्रांस-मोंटाना में यह हादसा हुआ, वह दुनियाभर में एडवेंचर गेम्स और लग्ज़री टूरिज्म के लिए मशहूर है। यह जगह इंटरलाकेन से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है, जो पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध माना जाता है। इंटरलाकेन, थून और ब्रिएंज झील के बीच बसा है और यहां से आल्प्स पर्वत श्रृंखला के आइगर, मोंक और जुंगफ्राउ जैसे दिग्गज पहाड़ों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

स्विट्जरलैंड का सबसे महंगा इलाका, जहां सुरक्षा पर था अटूट भरोसा था 

क्रांस-मोंटाना को स्विट्जरलैंड के सबसे लग्ज़री और महंगे स्की रिसॉर्ट्स में गिना जाता है। यह इलाका स्विस राजधानी बर्न से करीब दो घंटे की दूरी पर स्थित है। करीब 15 हजार की आबादी वाला यह शहर सालभर धूप और शानदार मौसम के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह रोन घाटी में दक्षिण की ओर ढलान वाले पठार पर बसा हुआ है।

यहां से मैटरहॉर्न जैसे विश्व प्रसिद्ध पहाड़ के साथ-साथ मोंट ब्लांक की ऊंची चोटियों के भी मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं। यही वजह है कि नए साल के मौके पर यहां दुनियाभर से अमीर पर्यटक और सेलेब्रिटी जुटते हैं।

जश्न से मातम तक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिस जगह को दुनिया सुरक्षित पर्यटन का प्रतीक मानती थी, वहां इस तरह का भीषण हादसा होना वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा था या सुरक्षा में चूक का।