UP News: राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपने सरकारी आवास पर गो संरक्षण को लेकर एक हाई लेवल बैठक कर रहे हैं। मथुरा में गौ-रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद यह बैठक और भी ज्यादा अहम मानी जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मंथन
इस बैठक में पशुधन मंत्री Dharmpal Singh, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। इसके अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए हैं।
बैठक में प्रदेश में चल रही गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं, उनकी स्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
मथुरा घटना के बाद बढ़ी संवेदनशीलता
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब मथुरा में गौ-रक्षक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद माहौल गरमाया हुआ है। घटना के बाद से इलाके में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
नीतियों और सख्त कदमों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में गौ तस्करी रोकने, गौशालाओं की स्थिति सुधारने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने जैसे मुद्दों पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने की संभावना है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).