Bangladesh Bus Accident Video: बांग्लादेश से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक यात्रियों से भरी बस फेरी पर चढ़ते समय नदी में गिर गई। इस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा और कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
कहां और कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा राजबाड़ी जिला में स्थित दाउलतदिया घाट पर हुआ। बुधवार शाम एक बस, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे, फेरी (बड़ी नाव) पर चढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी।
मौत का आंकड़ा बढ़कर 26 हुआ
फायर सर्विस के मुताबिक:
-
23 शव बस के अंदर से निकाले गए
-
इनमें 11 महिलाएं, 8 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं
-
8 लोगों को जिंदा बचाया गया था
-
लेकिन बाद में 3 की अस्पताल में मौत हो गई
इस तरह कुल मृतकों की संख्या 26 तक पहुंच गई है।
22 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता हैं।
सुपरपावर “बांग्लादेश” में 40 लोगों को ले जा रही एक बस पद्मा नदी में..
एक मौलवी ने बस ड्राइवर से कहा था कि अल्लाह ने इस बस पर अपनी रहमत बरसाई है और यह नदी में नाव की तरह तैरेगी ड्राइवर ने इस बात पर यकीन कर लिया। 🤷🏻♀️ pic.twitter.com/lpGyS9nYQ2
— Ms.Bhumi (@ibmindia20) March 26, 2026
बड़े स्तर पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
इस हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया:
-
फायर सर्विस की 4 टीमें
-
10 गोताखोर
-
सेना, पुलिस, कोस्टगार्ड और BIWTC की टीम
-
लोकल प्रशासन
कुल 25 शवों में से:
-
22 फायर सर्विस ने निकाले
-
2 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई
-
1 शव नौसेना के गोताखोरों ने बरामद किया
6 घंटे बाद नदी से निकाली गई बस
रेस्क्यू टीम ने “हमजा” नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद गोताखोर लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
कई परिवार हुए खत्म, ईद के बाद लौट रहे थे यात्री
अधिकारियों के मुताबिक:
-
बस ढाका जा रही थी
-
कई यात्री ईद की छुट्टियों के बाद वापस लौट रहे थे
-
बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि:
- कुछ लोग बस के बाहर खड़े थे, इसलिए बच गए
- लेकिन उनके परिवार के सदस्य बस के अंदर ही फंसे रह गए
पीएम ने दिए जांच के आदेश
तारिक रहमान ने हादसे की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए हैं।
- प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है
- इसकी अगुवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट उचेन मेय कर रहे हैं
- कमेटी को 3 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं
बांग्लादेश में फेरी सिस्टम कैसे काम करता है?
बांग्लादेश में नदियां ज्यादा होने की वजह से:
-
बसों और ट्रकों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है
-
यह एक बड़े जहाज जैसी नाव होती है
-
लेकिन कई बार लापरवाही और ओवरलोडिंग के कारण ऐसे हादसे हो जाते हैं
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).