3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

UP Crime News: सनसनीखेज! सराफा व्यापारी को भेजा धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस, लिखा – “5 लाख, नहीं तो..”

UP Crime News: सनसनीखेज! सराफा व्यापारी को भेजा धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस, लिखा - "5 लाख, नहीं तो.."

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के Bahraich में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजार में एक सराफा व्यापारी की दुकान पर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दुकान पर फेंका धमकी भरा पत्र और कारतूस

बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने सराफा व्यापारी की दुकान पर एक धमकी भरा पत्र और 12 बोर का जिंदा कारतूस फेंक दिया। पत्र में साफ तौर पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ के नाम से दी धमकी

पत्र भेजने वाले ने खुद को Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा बताया है। इतना ही नहीं, उसने अपने को अनमोल बिश्नोई बताते हुए लिखा कि “तुमने बहुत पैसा कमा लिया है, अब रकम तैयार रखो।”

धमकी में यह भी कहा गया कि अगर पुलिस को जानकारी दी या कोई चालाकी की तो व्यापारी के बेटे और पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

फोन कॉल से बढ़ी दहशत

जगदीश ज्वेलर्स के मालिक चंद्र मोहन सोनी उर्फ छठ ने बताया कि पत्र मिलने के बाद उन्हें अज्ञात नंबरों से कई बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से परिवार और आसपास के व्यापारियों में डर का माहौल है।

व्यापार मंडल ने दी बाजार बंद की चेतावनी

घटना के बाद व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अगर पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तो 3 अप्रैल को पूरा बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

साथ ही व्यापारियों से दुकानों में CCTV लगाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

व्यापारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बाजार की सुरक्षा का मामला है। इस घटना के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मामले में पुलिस जांच जारी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे असली साजिश और आरोपियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

धमकी भरे पत्र में क्या लिखा था?

पत्र में साफ लिखा गया था कि शाम 7:20 बजे गोपिया मार्ग, दरोगा पुरवा के पास पैसा लेकर पहुंचना होगा। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर पुलिस को खबर की गई या कोई चालाकी की गई, तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

पत्र के साथ 12 बोर का जिंदा कारतूस भी लपेटकर भेजा गया था, जिससे दहशत और बढ़ गई।