3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

UP Police Encounter: जहां पुलिस ने बदमाश को किया ढेर, वहीं होगा पोस्टमार्टम! मारा गया यूपी का कुख्यात शार्प शूटर!

UP Police Encounter: जहां पुलिस ने बदमाश को किया ढेर, वहीं होगा पोस्टमार्टम! मारा गया यूपी का कुख्यात शार्प शूटर!

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के Moradabad में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बुधवार रात हुए इस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश आशु उर्फ मोंटी (40) उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उस पर हत्या और लूट समेत कुल 33 मुकदमे दर्ज थे। यह एनकाउंटर सिविल लाइंस इलाके में पोस्टमॉर्टम हाउस के पास हुआ।

एनकाउंटर कैसे हुआ?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आशु इलाके में मौजूद है। इसके बाद सिविल लाइंस में घेराबंदी की गई। जैसे ही पुलिस टीम पोस्टमॉर्टम हाउस के पास पहुंची, आशु बाइक से भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसे दो गोलियां लगीं, जिनमें एक सीधे सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

5 करोड़ की रंगदारी का मामला

आशु मोंटी एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा था। पीड़ित कारोबारी अरशु ढल की “वजीरचंद एक्सपोर्ट्स” नाम से फर्म है, जो ब्रास, ग्लास और वुडन होम डेकोर आइटम 125 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है।

अरशु के मुताबिक, 12 मार्च की रात उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आए, जिसमें गाली-गलौज के बाद 5 करोड़ रुपए की मांग की गई। 14 मार्च को फिर धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा। इसके अगले दिन बदमाशों ने उनकी फैक्ट्री के बाहर फायरिंग भी की थी।

गार्ड ने दर्ज कराई थी FIR

फैक्ट्री पर फायरिंग के बाद सिक्योरिटी गार्ड उमेश ने सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने 5 पुलिस टीमों का गठन किया और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई।

उधम सिंह गैंग से जुड़ा था

आशु उर्फ मोंटी का आपराधिक इतिहास लंबा था। साल 2010 में वह एक हत्या के मामले में जेल गया था, जहां उसकी मुलाकात कुख्यात Udham Singh गैंग के सदस्यों से हुई। जेल से बाहर आने के बाद वह इस गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया और लगातार लूट व हत्या की घटनाओं को अंजाम देता रहा।

जमानत पर छूटकर हुआ था फरार

हापुड़ जिले के मीरापुर गांव का रहने वाला आशु हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

रंगदारी लेने पहुंचा, पुलिस ने घेर लिया

बुधवार रात करीब 9 बजे आशु मुरादाबाद में कारोबारी से रंगदारी लेने पहुंचा था। जैसे ही वह पोस्टमॉर्टम हाउस के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को फंसता देख उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

यूपी में एनकाउंटर का आंकड़ा

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 260 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से ज्यादा एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 10,000 से ज्यादा को गोली लगी।