3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

UP Police Viral Video: SP का ट्रांसफर.. विदाई समारोह में फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही!

UP Police Viral Video: SP का ट्रांसफर.. विदाई समारोह में फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही!

UP Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के Rampur में एक ऐसा विदाई समारोह देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। आमतौर पर ट्रांसफर के मौके औपचारिक होते हैं, लेकिन इस बार पुलिस लाइन में जो नजारा दिखा, वह दिल छू लेने वाला था। एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिसकर्मी, खासकर महिला सिपाहियां, खुद को रोक नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

विदाई समारोह में छलके आंसू

बुधवार को आयोजित समारोह में जैसे ही Vidyasagar Mishra मंच से नीचे उतरे, महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू बहने लगे। कई सिपाहियां रोते हुए उनसे कहने लगीं—“सर, आप मत जाइए।”

यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

एसपी भी नहीं रोक पाए जज्बात

इस दौरान Vidyasagar Mishra भी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने एक-एक सिपाही के पास जाकर उन्हें समझाया और ढांढस बंधाया।

एक महिला सिपाही के सिर पर हाथ रखकर उन्होंने कहा—“रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा।” इस बात ने माहौल को और भी भावुक बना दिया।

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी—चाहे जवान हों या अधिकारी—सभी भावुक नजर आ रहे हैं।

पीछे “कभी अलविदा ना कहना” गाना बज रहा था, जिसने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया।

नए एसपी सोमेंद्र मीणा ने संभाला पदभार

उधर, रामपुर में नए एसपी के रूप में Somendra Meena ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई शुरू की और लोगों की समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Somendra Meena ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर न्याय मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए।

स्वागत समारोह में जुटे अधिकारी

नए एसपी के स्वागत के दौरान एएसपी अनुराग सिंह और सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद समेत कई अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

तबादले के बाद सीतापुर भेजे गए मिश्र

गौरतलब है कि प्रशासनिक फेरबदल के तहत Vidyasagar Mishra का तबादला सीतापुर पीटीसी कर दिया गया है। उनकी विदाई ने यह दिखा दिया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अधीनस्थों के दिलों में खास जगह बनाई।