3

Recent News

Breaking: वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, बॉयलर फटने से तबाही.. 9 की मौत, 30-40 गंभीर, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा!

Breaking: छत्तीसगढ़ के Sakti जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। Vedanta Limited के पावर प्लांट में…

यूपी में BJP नेता का फर्जी एनकाउंटर: MLC ने कहा - "घर से उठाया, आंखो पर पट्टी बांधकर मारी गोली, CCTV भी नष्ट किया"

BJP नेता का फर्जी एनकाउंटर: उत्तर प्रदेश के Azamgarh जिले में एक पुलिस मुठभेड़ का मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा…

UP News: आज होना था जिस अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, रातों-रात गायब हुई मूर्ती.. ग्रामीण भड़के, पुलिस बल तैनात!
Bihar CM: Nitish Kumar का इस्तीफा! पहली बार बिहार को मिला BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी लेंगे शपथ..

Bihar CM: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे Nitish Kumar…

UP News: अस्पताल की खौफनाक लापरवाही! डिलीवरी के दौरान बच्चे का सर रह गया पेट में, धड़ हाथ में आया..

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी अस्पताल के…

3

Recent News

Breaking: छत्तीसगढ़ के Sakti जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। Vedanta Limited के पावर प्लांट में…

BJP नेता का फर्जी एनकाउंटर: उत्तर प्रदेश के Azamgarh जिले में एक पुलिस मुठभेड़ का मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा…

Bihar CM: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे Nitish Kumar…

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी अस्पताल के…

Breaking News

UP Accident News: निकाह से लौट रही बस की ट्रक से टक्कर, दूल्हे के पिता समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत..

UP Accident News: निकाह से लौट रही बस की ट्रक से टक्कर, दूल्हे के पिता समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत..

UP Accident News: हापुड़ के धौलाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही बस ट्रक से टकराकर खाई में गिर गई, जिसके बाद ट्रक भी बस के ऊपर जा गिरा। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दूल्हे के पिता भी शामिल हैं।

बारात से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा

डासना के कुरैशियान मोहल्ले के युनूस के बेटे जाहिद की बारात रविवार शाम 8 बजे गुलावटी गई थी। देर रात जब बारात लौट रही थी, तभी हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों से भरी बस खाई में जा गिरी।

बस के ऊपर गिरा ट्रक, मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद ट्रक असंतुलित होकर बस के ऊपर जा गिरा। बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में दूल्हे के पिता समेत 5 डासना निवासी

इस हादसे में दूल्हे के पिता युनुस समेत मुन्ना, अख्तर उर्फ बबलू, यूसुफ और सोनू की मौत हो गई। चालक को छोड़ बाकी सभी मृतक डासना के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

शादी वाले घर में छाया मातम

युनुस के घर में खुशी का माहौल था, क्योंकि 12 तारीख को बेटे जाहिद का निकाह था और 17 अप्रैल को उनकी बेटी मनताशा की बारात आनी थी। लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। शादी वाले घर में अब मातम पसरा हुआ है।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

  • युनुस मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं।
  • यूसुफ फल बेचकर घर चलाते थे, उनके आठ बेटे हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।
  • अख्तर उर्फ बबलू की तीन बेटियां हैं और वह भी मजदूरी करते थे।
  • मुन्ना मंडी में केले की ठेली लगाते थे, उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं।
  • सोनू, जो मूल रूप से जारचा (गौतमबुद्धनगर) के रहने वाले थे, 13 साल पहले डासना आए थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और बुजुर्ग मां हैं।

दो शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया

हादसे के बाद मुन्ना और यूसुफ के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जबकि बाकी तीन शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।