Bihar CM: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब Samrat Choudhary बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। यह पहली बार है जब बीजेपी का मुख्यमंत्री बिहार में बनेगा।
राजभवन पहुंचकर सौंपा इस्तीफा
मंगलवार को Nitish Kumar, Samrat Choudhary और Vijay Choudhary एक ही गाड़ी में राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह दृश्य बिहार की राजनीति में बदलाव का साफ संकेत माना जा रहा है।
इस्तीफे के बाद Nitish Kumar का संदेश
इस्तीफा देने के बाद Nitish Kumar ने X (ट्विटर) पर लिखा कि अब नई सरकार काम संभालेगी और उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार आगे भी तेजी से विकास करेगा।
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
बीजेपी नेताओं की मुलाकात और हलचल
इस्तीफे से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, Samrat Choudhary और अन्य वरिष्ठ नेता Nitish Kumar से मिलने पहुंचे। इससे साफ हो गया था कि सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है।
आखिरी कैबिनेट बैठक में Nitish का बयान
अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में Nitish Kumar ने कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
बीजेपी ऑफिस में जश्न, लगे ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ के नारे
जैसे ही Samrat Choudhary बीजेपी कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूरे ऑफिस में ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ के नारे गूंजने लगे और माहौल जश्न में बदल गया।
20 साल का अंत, पहली बार BJP का CM
2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे Nitish Kumar के इस्तीफे के साथ एक युग का अंत हो गया। उनकी सहमति से अब पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बिहार में बनेगा, जो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव है।
Nitish Kumar का संदेश: विकास पर जोर
अपने बयान में Nitish Kumar ने कहा कि 2005 से NDA सरकार ने कानून व्यवस्था और विकास पर काम किया। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों—हिंदू, मुस्लिम, पिछड़ा, दलित, महादलित—के लिए काम हुआ।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे क्षेत्रों में सुधार की बात कही। साथ ही 2025-2030 के लिए ‘7 निश्चय-3’ योजना का भी जिक्र किया।
केंद्र का सहयोग और PM मोदी का जिक्र
Nitish Kumar ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला है और उन्होंने Narendra Modi का आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार जल्द ही देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).