Delhi Police: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर पार्टी के दौरान विवाद के बाद गोली चलाने का आरोप है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
जाफरपुर कला में देर रात चली गोली
यह घटना द्वारका के जाफरपुर कला इलाके में शनिवार देर रात हुई।
पुलिस को रात करीब 2 बजे फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पार्टी में विवाद बना गोलीबारी की वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज एक पार्टी में शामिल था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उसने कथित तौर पर गोली चला दी।
गोली लगने से पांडव नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का अस्पताल में इलाज जारी
घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के समय मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
आरोपी पहले फरार, अब गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल मौके से फरार हो गया था।
हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
नशे में होने की भी आशंका
सूत्रों के अनुसार, घटना के समय आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में था और किसी बात से नाराज होकर उसने फायरिंग की।
हालांकि, इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
“घर का इकलौता सहारा छिन गया”
मृतक पांडव के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की चाची गगन देवी ने बताया कि पांडव ही परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
परिवार में एक छोटा भाई भी है, जो अक्सर बीमार रहता है।
उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका “घर का चिराग बुझ गया” और आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).