3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP Encounter: बुर्खा पहनी महिला से अश्लील हरकत करने वाले ‘नौशाद’ के पैर में गोली, यूपी पुलिस का रिकॉर्ड बरकरार..

UP Encounter: बुर्खा पहनी महिला से अश्लील हरकत करने वाले 'नौशाद' के पैर में गोली, यूपी पुलिस का रिकॉर्ड बरकरार..

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का CCTV सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी और आरोपी की तलाश में पांच टीमें लगाई गई थीं।

इस मामले के बाद कहा जा सकता है कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार और यूपी पुलिस अपनी पॉलिसी पर कायम है। जैसा सीएम योगी ने कहा था कि “अगर किसी बहन-बेटी की सुरक्षा पर आंच आई, तो अगले चौराहे पर यमराज उनका इंतजार करता मिलेगा।”

जामा मस्जिद के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11 बजे मुगलपुरा थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास आरोपी नौशाद को घेर लिया गया। सूचना मिली थी कि वह रामगंगा नदी किनारे छिपने की फिराक में है।

SP सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

दो दिन पहले महिला से की थी छेड़छाड़

बताया जा रहा है कि आरोपी नौशाद ने 29 अप्रैल को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। घटना उस समय हुई जब महिला सुनसान गली से गुजर रही थी।

महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया था। गुरुवार को घटना का CCTV वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।

CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बुर्का पहने महिला हाथ में बैग लेकर गली से गुजर रही है। इसी दौरान आरोपी नौशाद उसके पीछे-पीछे चलता है।

कुछ सेकंड बाद वह अचानक महिला को पकड़ लेता है और अश्लील हरकत करने लगता है। महिला के चीखने पर आरोपी भागने लगता है। वीडियो में महिला उसे पकड़ने के लिए कुछ दूर तक पीछा करती भी दिखाई देती है।

आरोपी लेडीज टेलर, पहले भी महिलाओं से कर चुका अभद्रता

पुलिस जांच में सामने आया है कि 45 वर्षीय नौशाद पेशे से लेडीज टेलर है और उसकी शादी नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि वह पहले भी कई महिलाओं के साथ अभद्रता कर चुका है, लेकिन इससे पहले किसी महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

SP सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला को ट्रेस कर लिया है। उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी नौशाद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।