Shocking News: देश की आर्थिक राजधानी Mumbai से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ACP रैंक के एक पुलिस अधिकारी को 9 साल की बच्ची के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी पर वर्ली इलाके के एक गार्डन में बच्ची के सामने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वर्ली के गार्डन में हुई शर्मनाक घटना
पुलिस के मुताबिक यह घटना 23 अप्रैल की है। आरोप है कि ACP रैंक के अधिकारी ने Worli स्थित एक गार्डन में मौजूद 9 साल की बच्ची के सामने अश्लील हरकत की।
घटना के बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायत मिलते ही हुई गिरफ्तारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार,
“आरोपी ने बच्ची के सामने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए थे। घटना 23 अप्रैल को हुई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ और बच्चों के यौन अपराधों से सुरक्षा कानून यानी POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कानून बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों पर सख्त कार्रवाई के लिए बनाया गया है।
फिलहाल एक ही शिकायत सामने आई
पुलिस का कहना है कि अभी तक आरोपी अधिकारी के खिलाफ केवल एक शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं आरोपी पहले भी ऐसी हरकतों में शामिल तो नहीं रहा।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).