बड़ी खबर: दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनात 30 वर्षीय जज Aman Kumar Sharma ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के बाथरूम में मिला। घटना के बाद न्यायिक जगत और परिवार में शोक की लहर है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाथरूम में मिला जज का शव
जानकारी के मुताबिक शनिवार को सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्रीन पार्क मेन स्थित घर पहुंची।
वहां जांच के दौरान अमन कुमार शर्मा का शव बाथरूम में मिला। बताया जा रहा है कि बाथरूम अंदर से बंद था, जिसके बाद बाहर से चढ़कर खिड़की का शीशा तोड़ा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जीजा ने पुलिस को दी सूचना
घटना की जानकारी अमन के जीजा शिवम ने पुलिस को दी। शुरुआती जांच में पुलिस को किसी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं।
हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों व करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पत्नी भी ज्यूडिशियल ऑफिसर, बहन IAS अधिकारी
जानकारी के अनुसार अमन की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं। वहीं उनकी बहन एक IAS अधिकारी हैं और जम्मू में तैनात हैं।
परिजनों का कहना है कि घर में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि पुलिस अभी सभी दावों की जांच कर रही है और आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
पिता को फोन कर क्या कहा था?
मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा के मुताबिक, अमन शर्मा ने रात करीब 10 बजे अपने पिता को फोन किया था। परिवार का दावा है कि फोन पर अमन काफी परेशान लग रहे थे।
रिश्तेदारों के अनुसार, अमन ने पिता से कहा था—
“मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है।”
इसके बाद पिता ने उनसे परेशानी की वजह पूछी और समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पिता उसी रात अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
पत्नी को लेकर परिवार ने क्या आरोप लगाए?
परिवार का दावा है कि घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था। रिश्तेदारों के मुताबिक, अमन ने अपने पिता से कहा था कि—
“मुझे दो महीने से बहुत परेशान किया जा रहा है।”
परिजनों के अनुसार, अमन ने यह भी कहा कि घर में पत्नी का ज्यादा कंट्रोल था और उनकी बात नहीं सुनी जाती थी।
रिश्तेदारों का आरोप है कि जब पिता घर पहुंचे तो माहौल तनावपूर्ण था। परिवार के मुताबिक, बहू ने कथित तौर पर कहा—
“अगर आप यहां से नहीं जाएंगे तो मैं पुलिस बुला लूंगी और बंद करवा दूंगी।”
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
2021 में जॉइन की थी दिल्ली न्यायिक सेवा
अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने साल 2018 में Symbiosis Law School से कानून की पढ़ाई पूरी की थी।
अपने कार्यकाल में उन्होंने कई दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई की। अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा अदालत में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में फुल-टाइम सचिव के पद पर कार्यरत थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों की जांच का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह साफ हो पाएगी।
इस घटना ने न्यायिक सेवा से जुड़े लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).