3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत के करोड़पति चपरासी की गजब कहानी: 3 पत्नियां, 7 खातों में 8 करोड़.. 7 गिरफ्तार, खा गया बेहिसाब सरकारी पैसा..

पीलीभीत के करोड़पति चपरासी की गजब कहानी: 3 पत्नियां, 7 खातों में 8 करोड़.. 7 गिरफ्तार, खा गया बेहिसाब सरकारी पैसा..

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बीसलपुर इंटर कॉलेज में तैनात चपरासी इलहाम-उर्र-रहमान शम्सी पर करोड़ों रुपए के सरकारी धन के गबन का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी दो पत्नियों, सास, साली और अन्य रिश्तेदारों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पिछले 8 वर्षों में फर्जी सैलरी और नकली भुगतान के जरिए करोड़ों रुपए रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए गए।

चपरासी से बना करोड़पति

आरोपी इलहाम-उर्र-रहमान शम्सी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बीसलपुर इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात था। करीब 8 साल पहले उसने जुगाड़ के जरिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में अटैचमेंट करा लिया।

इसके बाद वह सैलरी टोकन जनरेट करने और भुगतान से जुड़े काम देखने लगा। पुलिस जांच में आरोप है कि इसी पद का फायदा उठाकर उसने करोड़ों रुपए का घोटाला किया।

रिश्तेदारों को बना दिया टीचर और ठेकेदार

जांच में सामने आया कि इलहाम ने अपनी तीन पत्नियों, सास, साली और अन्य रिश्तेदारों को फर्जी तरीके से शिक्षक, बाबू और ठेकेदार दिखाया।

फर्जी सैलरी टोकन और भुगतान आदेश तैयार कर सरकारी पैसा अलग-अलग खातों में भेजा जाता था।

7 आरोपियों के खातों में पहुंचे 8.15 करोड़ रुपए

पुलिस के मुताबिक अब तक 53 बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनमें घोटाले की रकम ट्रांसफर हुई।

फिलहाल जिन 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खातों में कुल 8 करोड़ 15 लाख रुपए ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है।

किसके खाते में कितनी रकम पहुंची?

  • पत्नी लुबना के खाते में 2 करोड़ 37 लाख 12 हजार 640 रुपए
  • पत्नी अजारा खान के खातों में 2 करोड़ 12 लाख 16 हजार 393 रुपए
  • साली फातिमा नवी के खाते में 1 करोड़ 3 लाख 11 हजार 672 रुपए
  • रिश्तेदार आफिया खान के खातों में 80 लाख 68 हजार 696 रुपए
  • परवीन खातून के खाते में 48 लाख 55 हजार 261 रुपए
  • सास नाहिद के खातों में 95 लाख 28 हजार 449 रुपए
  • आशकारा परवीन के खाते में 38 लाख 112 रुपए

पुलिस ने 5.5 करोड़ रुपए फ्रीज किए

जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग खातों में जमा 5 करोड़ 50 लाख रुपए की रकम फ्रीज कर दी है। पुलिस अब बाकी रकम और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

बैंक मैनेजर की शिकायत से खुला मामला

पूरा घोटाला फरवरी 2026 में सामने आया, जब बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने पीलीभीत डीएम को पत्र लिखकर बताया कि ट्रेजरी से 1 करोड़ 15 लाख रुपए एक निजी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

इसके बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच समिति बनाई। जांच में खुलासा हुआ कि DIOS कार्यालय से पिछले 8 वर्षों से फर्जी शिक्षकों के नाम पर सरकारी पैसा निजी खातों में भेजा जा रहा था।

फर्जी सैलरी टोकन बनाता था इलहाम

पुलिस जांच में इलहाम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरोप है कि वह फर्जी सैलरी टोकन जनरेट करता था और अपने रिश्तेदारों के बैंक खाते इस्तेमाल करता था।

नाम किसी और के दिखाए जाते थे, जबकि पैसा सीधे परिवार और करीबियों के खातों में पहुंचता था।

तीनों पत्नियों को नहीं थी एक-दूसरे की जानकारी

जांच में यह भी सामने आया कि इलहाम की तीन पत्नियां थीं और वे अलग-अलग शहरों में रहती थीं।

  • पहली पत्नी अर्शी खातून को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, हालांकि अब वह जमानत पर बाहर है।
  • दूसरी पत्नी अजारा खान बुलंदशहर की रहने वाली है और अलीगढ़ में रहती थी।
  • तीसरी पत्नी लुबना संभल की रहने वाली बताई गई है।

पूछताछ में दूसरी पत्नी अजारा ने कहा कि उसे इलहाम की दूसरी शादियों की जानकारी नहीं थी।

पुलिस का क्या कहना है?

Vikram Dahiya ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपए पहुंचने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे नेटवर्क और संदिग्ध खातों की गहराई से जांच कर रही है ताकि सरकारी धन की पूरी रिकवरी की जा सके।