3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP Crime News: प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर को ताबड़तोड़ मारीं 5 गोलियां, मौत.. CCTV में कैद हुई पुरी वारदात, देखें वीडियो..

UP Crime News: प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर को ताबड़तोड़ मारीं 5 गोलियां, मौत.. CCTV में कैद हुई पुरी वारदात, देखें वीडियो..

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (35) की पहले फोन कर बुलाकर बातचीत की गई और फिर सीढ़ियों के पास घेरकर गोलियों से भून दिया गया। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है।

पहले बातचीत, फिर धोखे से हमला — पूरी प्लानिंग के साथ मर्डर

घटना के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे सक्षम पंडा को फोन कर घर से लगभग 100 मीटर दूर बुलाया गया। वहां दोनों हमलावरों ने उससे बातचीत की और फिर अपने-अपने घर की ओर चले गए।

लेकिन कुछ ही देर बाद, जैसे ही सक्षम अपने घर लौटा और सीढ़ियों पर खड़ा हुआ, तभी स्कूटी पर सवार दोनों हमलावर वापस आए और पीछे से हमला कर दिया।

पहली गोली से शुरू हुआ खूनखराबा, 50 मीटर तक पीछा कर मारी गोलियां

पीछे बैठे हमलावर ने तमंचा निकालकर पहली गोली चलाई। गोली लगते ही सक्षम गली में भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

करीब 50 मीटर दूर जाकर उसे दूसरी गोली मारी गई। वह जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उस पर ताबड़तोड़ तीन और गोलियां दाग दीं। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई।

वारदात का स्थान: मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में सनसनी

यह पूरी घटना प्रयागराज शहर के Muthiganj थाना क्षेत्र में हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

CCTV में कैद खौफनाक मंजर

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सक्षम पंडा सीढ़ियों पर खड़ा है और तभी पीछे से स्कूटी पर सवार दोनों हमलावर आते हैं।

पास पहुंचते ही गोली चलाई जाती है। गोली लगते ही वह पहले घर की तरफ भागता है, फिर गली की ओर मुड़ जाता है। हमलावर उसका पीछा करते हैं और उसे गिराकर फिर से गोली मारते हैं।

इसके बाद आरोपी अलग-अलग दिशा में भागते नजर आते हैं और स्कूटी पर फरार हो जाते हैं।

कौन था सक्षम पंडा?

मृतक सक्षम पंडा प्रयागराज के मालवीय नगर का रहने वाला था और घाटों पर पूजा-पाठ कराने का काम करता था।

उसकी मां के मुताबिक, रात को उसने परिवार के साथ खाना खाया था और सुबह किसी का फोन आने के बाद घर से निकल गया था। कुछ ही देर बाद उसकी हत्या की खबर आई।

पुरानी रंजिश: फायरिंग और आगजनी से जुड़ा था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है।

आरोप है कि 12 मार्च को सक्षम पंडा और उसके साथियों पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह और उसका साथी घायल हो गए थे। इस मामले में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था।

वहीं, दूसरी ओर आरोप है कि सक्षम पक्ष ने हाल ही में एक गुमटी में आग लगा दी थी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

गुमटी में आग लगाने का आरोप

आरोपियों के परिवार की एक महिला ने बताया कि 9 तारीख को घाट पर स्थित गुमटी में आग लगा दी गई थी, जिसमें बही-खाते और सामान जलकर खाक हो गए।

इन्हीं विवादों ने दोनों पक्षों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया, जो आखिरकार हत्या में बदल गया।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक आरोपी भोले पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार को हुए विवाद और गुमटी जलाने की घटना के बाद ही उसने हत्या की साजिश रची।

डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य के मुताबिक, इस मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें भोले पंजाबी, विमल पंडा, शुभि और अन्य आरोपी शामिल हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

दोनों पक्षों पर गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी विमल पंडा पर करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर है।

वहीं मृतक सक्षम पंडा पर भी मुट्ठीगंज थाने में आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज थे।