3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Saas Bahu Viral Video: प्रॉपर्टी विवाद में बहू का कहर! सास को बेरहमी से पीटा, आहत होकर सास ने खाया जहर..

Saas Bahu Viral Video: प्रॉपर्टी विवाद में बहू का कहर! सास को बेरहमी से पीटा, आहत होकर सास ने खाया जहर..

Saas Bahu Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मलूकपुर इलाके में बहू द्वारा सास की पिटाई के बाद आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है।

मलूकपुर में घरेलू विवाद बना बड़ी घटना

मामला किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर का है। 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी अपने परिवार के साथ यहां रहती हैं। बताया जा रहा है कि बेटे और बहू के साथ लंबे समय से उनका विवाद चल रहा था, जो अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया।

बहू ने की पिटाई, सास ने खाया जहर

बुधवार को विवाद के दौरान बहू ने कथित तौर पर अनुपम रस्तोगी की पिटाई कर दी। इस घटना से आहत होकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।

जिला अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

घटना के बाद पति और छोटी बेटी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बेटे-बहू पर पहले से थे प्रताड़ना के आरोप

महिला के पति राजीव रस्तोगी का आरोप है कि उनका छोटा बेटा और बहू मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।

पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बहू द्वारा सास की पिटाई का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी बेटे व बहू के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।