3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Chandauli Video: सपा की महिला जिलाध्यक्ष की घर में घुसकर भयंकर पिटाई, बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसे बरसाए..

Chandauli Video: सपा की महिला जिलाध्यक्ष की घर में घुसकर भयंकर पिटाई, बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसे बरसाए..

Chandauli Video: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके ही घर में घुसकर हमला किया गया। आरोप है कि उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया, लात-घूंसों और टेबल से हमला किया गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में घुसकर शुरू हुआ विवाद और मारपीट

यह घटना चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र के मड़िया पड़ाव की है। गुरुवार दोपहर सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल अपने घर पर थीं। बताया जा रहा है कि वह जमीन के कारोबार से जुड़ी हुई हैं और उसी सिलसिले में उन्हें बाहर जाना था। इसी दौरान उनके बिजनेस पार्टनर प्यारेलाल यादव घर पहुंचे।

कुछ ही देर बाद विवाद बढ़ गया और मामला कहासुनी से मारपीट में बदल गया। इसके बाद प्यारेलाल यादव के परिवार के सदस्य—मनोज यादव, अमित यादव, उनकी बहन डाली और मां उर्मिला—भी घर में पहुंच गए और हमला शुरू कर दिया।

बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से हमला

आरोप है कि हमलावरों ने गार्गी सिंह पटेल के बाल पकड़कर उन्हें करीब 10 मीटर तक जमीन पर घसीटा। इस दौरान लगभग 2 मिनट तक लगातार मारपीट हुई।

पीड़िता को 15 से ज्यादा लातें मारी गईं और कई बार घूंसों से भी हमला किया गया। एक महिला आरोपी पर मारपीट के साथ वीडियो बनाने का भी आरोप है।

बचाने आई बहन और बुजुर्ग भी नहीं बचे

जब गार्गी सिंह पटेल की बहन और एक बुजुर्ग उन्हें बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना में महिला नेता गंभीर रूप से घायल हो गईं, खासकर उनकी आंखों में गंभीर चोट आई है।

CCTV में कैद 4 मिनट 8 सेकेंड की हिंसा

घटना का पूरा CCTV वीडियो सामने आया है, जिसकी लंबाई करीब 4 मिनट 8 सेकेंड बताई जा रही है। वीडियो में पहले सामान्य बातचीत दिखती है, लेकिन अचानक बहस बढ़ जाती है और हमला शुरू हो जाता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गार्गी सिंह को घसीटा जा रहा है, लात-घूंसों से पीटा जा रहा है और एक व्यक्ति लगातार उनकी पीठ पर घूसे मार रहा है। वहीं, एक अन्य महिला भी उन्हें लात मारते हुए नजर आती है।

टेबल उठाकर सिर पर हमला

हमले के दौरान एक आरोपी ने कमरे में रखी टेबल उठाकर गार्गी सिंह के सिर पर मार दी, जिससे टेबल टूट गई। इस हमले के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के पहुंचने पर हमलावरों ने मारपीट रोक दी और मौके से भाग गए।

पुलिस कार्रवाई और अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल गार्गी सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीओ अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, पहले कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन अब पीड़िता ने वॉट्सऐप के जरिए शिकायत दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की तलाश जारी है।

सपा की प्रतिक्रिया

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मामला एक कारोबारी विवाद से जुड़ा हो सकता है। पार्टी इस मामले की पूरी जानकारी ले रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।

उन्होंने कहा कि अगर एक महिला नेता अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठते हैं।