3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

परदेसी बाबा हत्याकांड: ’18 साल से तांत्रिक के वष में थी माँ, इसलिए मार डाला’ – हत्यारे ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे..

परदेसी बाबा हत्याकांड: '18 साल से तांत्रिक के वष में थी माँ, इसलिए मार डाला' - हत्यारे ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे..

परदेसी बाबा हत्याकांड: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चर्चित ‘परदेसी बाबा’ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में जो वजह बताई, उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी नागेंद्र को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल आलाकत्ल यानी चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

13 मई को मिला था अज्ञात शव, बनी थी जांच की शुरुआत

पुलिस के मुताबिक 13 मई को संदना थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। बाद में उसकी पहचान सत्यनारायण यादव उर्फ ‘परदेसी बाबा’ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और लगातार सुराग तलाशे जा रहे थे।

आरोपी का चौंकाने वाला बयान: मां को तांत्रिक प्रभाव से बचाने की बात

पूछताछ में आरोपी नागेंद्र ने बताया कि उसकी मां पिछले करीब 17-18 सालों से परदेसी बाबा के संपर्क में थी। उसे शक था कि बाबा ने उसकी मां को तांत्रिक प्रभाव में फंसा रखा है। इसी अंधविश्वास और शक के चलते वह लंबे समय से परेशान था और इस वारदात की योजना बना रहा था।

छह महीने पहले हुआ था विवाद, बढ़ी रंजिश

आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उसका बाबा से विवाद भी हुआ था। उस समय बाबा ने कथित तौर पर उसकी मां को अपने प्रभाव से मुक्त करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की योजना बनाई।

12 मई को चाकू से की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 12 मई को चाकू से गला काटकर परदेसी बाबा की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। यह हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी।

सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। उसने मृतक का आधार कार्ड, कपड़े और यहां तक कि अपने पहने हुए कपड़े भी जला दिए। इसके अलावा मृतक का मोबाइल फोन शारदा नदी में फेंक दिया गया था ताकि पुलिस तक कोई सुराग न पहुंच सके।

पुलिस ने बरामद किया हत्या में इस्तेमाल चाकू

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का नुकीला चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी सबूतों के आधार पर केस को मजबूत किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अंधविश्वास पर फिर खड़े हुए सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर अंधविश्वास और तांत्रिक प्रभाव जैसे मुद्दों पर बहस तेज हो गई है। पुलिस की जांच में यह मामला पूरी तरह व्यक्तिगत रंजिश और अंधविश्वास से जुड़ा पाया गया है।