3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Sachin Tendulkar Viral Video: फ्लाइट में परिवार संग क्रिकेट खेलते दिखे सचिन, बॉलर इतना खतरनाक, हुए कैच आउट..

Sachin Tendulkar Viral Video: फ्लाइट में परिवार संग क्रिकेट खेलते दिखे सचिन, बॉलर इतना खतरनाक, हुए कैच आउट..

Sachin Tendulkar Viral Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई रिकॉर्ड नहीं बल्कि उनका एक मजेदार पारिवारिक वीडियो है। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फ्लाइट के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

फ्लाइट में क्रिकेट खेलते दिखे सचिन तेंदुलकर

53 वर्षीय पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को 31 सेकेंड का वीडियो शेयर किया। वीडियो में सचिन सीट के पास खड़े होकर उल्टे बल्ले से बल्लेबाजी करते दिखाई देते हैं। वहीं उनकी बहू सानिया चंडोक गेंदबाजी करती हैं और बेटी सारा तेंदुलकर फील्डिंग करती नजर आती हैं।

एक गेंद पर सारा तेंदुलकर ने सचिन का कैच भी पकड़ लिया, जिसके बाद तीनों हंसते हुए दिखाई दिए। परिवार के साथ बिताए गए इस हल्के-फुल्के पल ने फैंस का दिल जीत लिया।

वीडियो शेयर कर सचिन ने लिखा खास संदेश

वीडियो पोस्ट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा,

“एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए, भले ऑल्टीट्यूड कुछ भी हो।”

उनकी इस लाइन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

अप्रैल में क्लाइमेट स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी

इससे पहले 28 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर महाराष्ट्र के पालघर जिले के गुहिर गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने बच्चों के बीच क्लाइमेट स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।

सचिन ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस अभियान को लोगों ने काफी सराहा था।

इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्डधारी बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं। उनका नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है।

उन्होंने भारत के लिए कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 15,921 रन बनाए। यह रिकॉर्ड आज भी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है।

वनडे क्रिकेट में भी नंबर-1

वनडे क्रिकेट में भी सचिन तेंदुलकर का दबदबा रहा। उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18,426 रन बनाए, जो वनडे इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

एक टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला

बहुत कम लोग जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए एक टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला था। हालांकि उनका असली दबदबा टेस्ट और वनडे क्रिकेट में ही देखने को मिला।

फैंस को पसंद आया परिवार वाला अंदाज

मैदान पर गंभीर और रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का यह पारिवारिक और मजेदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और सचिन की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।