3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Viral Video: फैंस को गलियाने वाली हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो, बोली – “बस करो, अब आत्महत्या कर लूँ क्या?”

Viral Video: फैंस को गलियाने वाली हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो, बोली - "बस करो, अब आत्महत्या कर लूँ क्या?"

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज करती नजर आई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब डिंपल चौधरी ने सामने आकर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है और कहा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तथा उन्हें लगातार बदनाम किया जा रहा है।

वायरल वीडियो पर डिंपल चौधरी ने दी सफाई

डिंपल चौधरी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त वह अपने परिवार के साथ थीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई जा रही हैं, उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

डिंपल ने कहा कि लोग वीडियो बनाकर यह दिखा रहे हैं कि उन्होंने किसी को फोटो देने से मना कर दिया और फिर गुस्सा करने लगीं, जबकि पूरी घटना को अलग तरीके से दिखाया जा रहा है।

परिवार के साथ थीं, प्राइवेसी में दखल का लगाया आरोप

डिंपल ने कहा कि जब कोई लड़की अपने परिवार और भाई-बहनों के साथ हो, तब उसकी निजी जिंदगी और प्राइवेसी का भी सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे प्यार से फोटो के लिए कहता, तो वह जरूर फोटो खिंचवातीं। उन्होंने कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखा जा सकता है कि वह अक्सर लोगों के साथ रुककर फोटो खिंचवाती हैं।

डिंपल ने कहा, “अगर आप प्यार से कहते कि डिंपल जी या बहन जी एक फोटो दे दीजिए, तो क्या मैं फोटो नहीं देती?”

“मुझमें घमंड कहां से आ गया?” – डिंपल

डिंपल चौधरी ने उन आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि उनमें घमंड आ गया है।

उन्होंने कहा कि वह कई बार गाड़ी से उतरकर भी लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं। ऐसे में उन्हें घमंडी कहना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोगों को उनमें ऐसा क्या नजर आया जिससे उन्हें घमंडी कहा जाने लगा।

“मुझे आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं” – डिंपल चौधरी ने बयां किया दर्द

डिंपल चौधरी ने अपने वीडियो में कहा कि लगातार हो रही ट्रोलिंग और आलोचना ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने दावा किया कि वह काफी ज्यादा परेशान हैं और हालात ऐसे हो गए हैं कि उनके मन में आत्महत्या जैसे ख्याल भी आने लगे हैं।

वीडियो में डिंपल भावुक नजर आईं और उन्होंने कहा, “वैसे भी मुझे यह दुनिया जीने नहीं दे रही। क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं खुद आत्महत्या कर लूं? मैं बहुत कोशिश कर रही हूं कि कुछ गलत न करूं। मैं ठीक नहीं हूं। मेरे दिमाग की स्थिति ठीक नहीं है।”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें बदनाम न किया जाए और बिना पूरी सच्चाई जाने लगातार निशाना न बनाया जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JAATNI 👿🦅 (@prache__jaatni)

लगातार ट्रोलिंग से टूटने की बात कही

डिंपल ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में लगातार गलत बातें फैल रही हैं, जिसकी वजह से वह अंदर से टूट गई हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मानसिक रूप से काफी परेशान महसूस कर रही हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें बार-बार टारगेट करना बंद किया जाए और उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ बाहर गई थीं। इसी दौरान कुछ लड़के उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। बताया जा रहा है कि फोटो को लेकर बातचीत के दौरान बहस शुरू हो गई।

इसके बाद मामला बढ़ गया और गुस्से में डिंपल ने अपना आपा खो दिया। इसी दौरान उनका गाली-गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं डिंपल चौधरी

डिंपल चौधरी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनकी प्राइवेसी और मानसिक स्थिति को लेकर भी समर्थन में नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, डिंपल ने लोगों से अपील की है कि बिना पूरी सच्चाई जाने उन्हें जज न किया जाए।