Pilibhit News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत दौरे से पहले जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विभिन्न संगठनों से जुड़े नेताओं और समाजसेवियों को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। हाउस अरेस्ट किए गए लोगों का आरोप है कि वे जिले के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और बिजली समस्या जैसे मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई कर दी।
कई नेताओं और समाजसेवियों को किया गया हाउस अरेस्ट
जानकारी के मुताबिक संगठन के नेता पंकज शर्मा और समाजसेवी कुमुद गंगवार के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा को हाउस अरेस्ट किया गया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले इन लोगों की गतिविधियों पर प्रशासन की नजर थी।
गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाने की थी तैयारी
हाउस अरेस्ट किए गए लोगों का कहना है कि जिले में गन्ना किसानों का लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है। उनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों की समस्या उनके सामने रखना चाहते थे।
उन्होंने दावा किया कि जिले के किसान लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूरी खबर -> https://t.co/tEK1oTYxuX
पीलीभीत में सीएम योगी के दौरे के बीच गन्ना किसानों का मुद्दा भी चर्चा में है। हाउस अरेस्ट किए गए लोगों में शामिल समाजसेवी कुमुद गंगवार ने दावा किया कि जिले के किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान अभी भी बकाया है। उनका कहना है कि वे किसानों… pic.twitter.com/n7LD3Mi9bv— Rocket Post Bharat (@rocketpostindia) June 29, 2026
बिजली आपूर्ति को लेकर भी जताई नाराजगी
नेताओं और समाजसेवियों ने जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पीलीभीत में बिजली कटौती और आपूर्ति की समस्या लगातार बनी हुई है।
उनका कहना है कि आम जनता भी इससे काफी परेशान है और इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखने की तैयारी थी।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत दौरे से पहले जिले में सियासी माहौल गरमा गया। गन्ना किसानों के करीब 200 करोड़ रुपये बकाया भुगतान, बिजली समस्या और अन्य मुद्दों को लेकर आवाज उठाने की तैयारी कर रहे अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने दावा किया कि उन्हें घर… pic.twitter.com/FrHGvxC972
— Rocket Post Bharat (@rocketpostindia) June 29, 2026
प्रशासन और सत्ताधारी नेताओं पर लगाए आरोप
हाउस अरेस्ट किए गए लोगों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सत्ताधारी नेताओं और प्रशासन की मिलीभगत से की गई है।
उनका कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि जिले की कमियां मुख्यमंत्री के सामने उजागर न हो सकें और समस्याओं को लेकर कोई बड़ी कार्रवाई न हो जाए।
हालांकि प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद पर भी साधा निशाना
गन्ना भुगतान के मुद्दे को लेकर पंकज शर्मा ने बरखेड़ा विधानसभा के विधायक प्रवक्ता नंद पर भी निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह नेता नहीं बल्कि “लोडर” की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कमियों को उजागर करना अपने आप में शर्म की बात है कि आखिर ऐसे व्यक्ति को विधायक क्यों चुना गया।
हालांकि इस मामले में विधायक पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मुख्यमंत्री के दौरे के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले जिले में राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि किसानों के बकाया भुगतान, बिजली समस्या और हाउस अरेस्ट के मुद्दे पर प्रशासन या सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).