3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Viral CCTV Video: पीएसी जवान के हाथ से चली कार्बाइन, 2 राउंड हुए फायर.. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद! 3 घायल..

Viral CCTV Video: पीएसी जवान के हाथ से चली कार्बाइन, 2 राउंड हुए फायर.. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद! 3 घायल..

Viral CCTV Video: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर शनिवार सुबह अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर के वीआईपी गेट नंबर-4 के पास पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक दो राउंड फायर हो गए। राहत की बात यह रही कि गोलियां सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगीं, लेकिन सड़क पर लगने के बाद उछली गिट्टी और पत्थर के टुकड़ों से तीन लोग घायल हो गए। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

सुबह 6:44 बजे मंदिर के गेट पर हुई घटना

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह करीब 6:44 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के वीआईपी गेट नंबर-4 पर हुई। अचानक गोलियां चलने की आवाज से वहां मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानदारों में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसा माहौल बन गया।

शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। फायरिंग की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए और मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना का 57 सेकेंड का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीएसी जवान पहले कार्बाइन को बाएं हाथ में पकड़े हुए था और फिर उसे दाहिने हाथ में लेता है।

वीडियो में कार्बाइन का मुंह सड़क की तरफ दिखाई देता है। इसी दौरान अचानक फायरिंग हो जाती है। गोली चलने की आवाज सुनकर खुद जवान भी चौंक जाता है और अपनी कार्बाइन देखने लगता है।

सड़क पर लगी गोली, गिट्टी उछलने से तीन लोग घायल

पुलिस के अनुसार दोनों गोलियां सड़क पर लगीं। इसके बाद सड़क की गिट्टी और पत्थर के टुकड़े उछलकर आसपास खड़े लोगों को लगे।

इस घटना में निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव घायल हुए हैं। तीनों मंदिर के बाहर माला-फूल बेचने का काम करते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक दो लोगों के हाथ में और एक व्यक्ति की कमर में चोट लगी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डीआईजी ने कहा- भीड़ हटाने के दौरान हुआ हादसा

डीआईजी शिव हरि मीणा घायलों से मिलने कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के पास नंदू फेरी वाली गली में पीएसी जवान श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने का काम कर रहा था।

इसी दौरान कार्बाइन से एक्सीडेंटल फायर हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कौन है वह पीएसी जवान?

जिस जवान की कार्बाइन से फायरिंग हुई, उसका नाम अमरनाथ चौहान बताया गया है। वह 48वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक वह 1987 बैच के जवान हैं और वर्ष 2027 में रिटायर होने वाले हैं। फिलहाल पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

घायलों ने क्या बताया?

घायल निक्की गुप्ता ने बताया कि मंदिर के पास पुलिसकर्मी कार्बाइन लेकर खड़े थे और हथियार को इधर-उधर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई।

वहीं घायल राम बाबू ने बताया कि वह दुकान पर खड़े थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और उन्हें हाथ और पैर में चोट लगी।

विकास यादव ने कहा कि गोली चलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही को वहां से हटाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस मौके से गोली और छर्रे उठा ले गई।

DCP ने क्या कहा?

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि पीएसी जवान के हाथ से दो राउंड जमीन की तरफ फायर हुए थे। गोली के छर्रों और पत्थर के टुकड़ों से तीन माला-फूल विक्रेता घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है और सभी की स्थिति सामान्य है।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार्बाइन से फायरिंग आखिर किन परिस्थितियों में हुई।