3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP Rain News: आधे घंटे में डूब गया मथुरा, बारिश से शहर बना तालाब.. कारें-बाइक पानी में समाईं! लोगों का बुरा हाल..

UP Rain News: आधे घंटे में डूब गया मथुरा, बारिश से शहर बना तालाब.. कारें-बाइक पानी में समाईं! लोगों का बुरा हाल..

UP Rain News: मथुरा में शुक्रवार को महज आधे घंटे की तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी देर की बारिश में ही शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए और भूतेश्वर व नए बस स्टैंड अंडरपास में कई फीट पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक के रास्ते आवाजाही करनी पड़ी। वहीं पूरे शहर में भारी जाम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

आधे घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी-पानी

शुक्रवार सुबह शहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, उमस भी बढ़ती गई। करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए।

कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने शहर के कई हिस्सों को पानी-पानी कर दिया। नाले और नालियां उफान मारने लगीं और कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया।

भूतेश्वर और नए बस स्टैंड अंडरपास में भरा कई फीट पानी

बारिश के बाद सबसे ज्यादा समस्या भूतेश्वर चौराहा रेलवे पुल और नए बस स्टैंड रेलवे अंडरपास पर देखने को मिली। दोनों अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया, जिसके कारण वहां वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा।

बताया गया कि कुछ वाहन पानी में फंस गए थे। ट्रैफिक पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और बाद में क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया।

इसके बाद नगर निगम ने जेसीबी और बैरिकेडिंग लगाकर दोनों अंडरपासों पर आवाजाही रोक दी।

रेलवे ट्रैक से गुजरने को मजबूर हुए लोग

दोनों प्रमुख रास्ते बंद होने के बाद लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के रास्ते आने-जाने लगे।

निर्माण कार्य के चलते पहले से ही लोगों को दिक्कत हो रही थी और बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई।

निर्माण कार्य ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

भूतेश्वर चौराहे पर पाइपलाइन के लिए पंप सेट लगाने का काम चल रहा है, जबकि नए बस स्टैंड रेलवे पुल पर नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन निर्माण कार्यों के कारण बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित हुई और परेशानी कई गुना बढ़ गई।

कई कॉलोनियां हुईं जलमग्न

बारिश के बाद श्रीजी बाबा आश्रम, कृष्णा नगर, शंकर विहार, राधिका विहार, महोली रोड और चंदनवन समेत कई निचले इलाके पानी से भर गए।

सड़कों पर नालियों का कचरा और गंदगी बहने लगी, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

बारिश के बाद शहर में लगा भीषण जाम

बारिश रुकने के बाद लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। अचानक शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई, जिससे कई इलाकों में लंबा जाम लग गया।

सबसे ज्यादा खराब स्थिति भूतेश्वर चौराहा, नया बस स्टैंड, कृष्णा नगर और महोली रोड के आसपास देखने को मिली।

ट्रैफिक डायवर्ट होने की वजह से अंदरूनी और संकरी सड़कों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

महिला अस्पताल में भी भरा पानी

बारिश का असर महिला अस्पताल पर भी दिखाई दिया। अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई।

गोवर्धन से आई सावित्री देवी ने बताया कि अपनी गर्भवती बहू के साथ उन्हें जलभराव के बीच से होकर अस्पताल के अंदर जाना पड़ा।

वहीं राया से अपने बच्चे को दिखाने आई काजल चौधरी ने बताया कि बारिश रुकने के बाद भी अस्पताल के बाहर पानी काफी देर तक भरा रहा।

नगर निगम ने शुरू कराया पानी निकासी का काम

तेज बारिश के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी शुरू कराई।

नए बस स्टैंड रेलवे अंडरपास में करीब 4.5 से 5 फीट पानी भर गया था, जिसके बाद वहां चार अस्थायी पंपसेट लगाए गए।

वहीं भूतेश्वर अंडरपास पर तीन पंपसेट लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक करीब ढाई घंटे बाद रास्ते को फिर से चालू कराया गया।

मौसम विभाग ने फिर बारिश का जताया अनुमान

बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 8 जुलाई को 15 से 16 मिलीमीटर तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अगर लगातार कई घंटे तक बारिश होती है तो शहर में हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।