3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP News: शादी से इनकार पर रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे की हैवानियत, बीच सड़क गर्लफ्रेंड के साथ बेरहमी की सारी हदें पार..

UP News: शादी से इनकार पर रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे की हैवानियत, बीच सड़क गर्लफ्रेंड के साथ बेरहमी की सारी हदें पार..

UP News: कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से इनकार करने पर रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीच सड़क पर बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि आरोपी ने पहले चलती कार में महिला के साथ मारपीट की और फिर कार रोककर उसे बाहर घसीटकर ईंट से ताबड़तोड़ हमला किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चलती कार में शुरू हुआ विवाद, फिर बीच सड़क पर हमला

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे बिठूर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी देवाशीष निगम अपनी अमेज कार से महिला के साथ बिठूर के ब्रह्मघाट घूमने जा रहा था।

रास्ते में मॉडल डेयरी के सामने रेलवे ट्रैक की सर्विस लेन पर दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कार रोक दी और महिला पर हमला शुरू कर दिया।

कार का शीशा तोड़कर महिला को बाहर घसीटा

जानकारी के अनुसार पहले देवाशीष ने महिला को थप्पड़ मारे। इसके बाद वह कार से उतरा और सड़क किनारे से ईंट उठा लाया।

महिला ने खुद को बचाने के लिए कार का गेट बंद कर लिया, लेकिन आरोपी ने ईंट से कार पर कई वार कर शीशा तोड़ दिया। इसके बाद महिला को कार से खींचकर सड़क पर गिरा दिया और उसके सिर व शरीर पर कई बार ईंट से हमला किया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी की भी हुई पिटाई

महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

महिला IIT कानपुर में करती है काम

पुलिस के मुताबिक घायल महिला IIT कानपुर में काम करती है। महिला का आरोप है कि देवाशीष उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था।

जब उसने शादी करने से इनकार किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस को भी धमकाने लगा आरोपी

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी का रवैया आक्रामक बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी मां का नाम लेते हुए धमकी देने की कोशिश की।

बताया गया कि आरोपी कह रहा था कि उसकी मां रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं।

रिटायर्ड IAS अधिकारी का बेटा है आरोपी

आरोपी देवाशीष निगम स्वरूप नगर के राज टावर का रहने वाला है। उसकी मां चंद्रा निगम रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं और लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात रह चुकी हैं। उसके पिता रमेश शंकर निगम का कुछ साल पहले निधन हो चुका है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक देवाशीष के बर्रा इलाके में दो गेस्ट हाउस भी हैं।

दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे

मिली जानकारी के मुताबिक देवाशीष और महिला एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और अक्सर साथ दिखाई देते थे।

बताया गया कि देवाशीष की शादी 2014 में हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। पिछले करीब छह महीने से वह पत्नी से अलग रह रहा था। वहीं घायल महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी 16 साल की एक बेटी है।

महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल महिला को पहले रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित की बहन ने आरोप लगाया कि देवाशीष पहले भी उनकी बहन को धमकाता था और शादी के लिए दबाव बनाता था।

आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।