3

Recent News

Fake Coin Factory: नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! 24 साल में 70 करोड़ खपाए, रोज बनते थे 12 हजार सिक्के..

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

3

Recent News

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Breaking News

Top Killer Wife: एक और पति की चढ़ी बलि! पति के ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया, खुद ही छत से फेंका था..

Top Killer Wife: एक और पति की चढ़ी बलि! पति के ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया, खुद ही छत से फेंका था..

Top Killer Wife: तेलंगाना के निजामाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नर्स ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर 35 वर्षीय पति की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पहले पति को शराब पिलाकर छत से धक्का दिया गया, लेकिन जब वह बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले पति को शराब पिलाई, फिर छत से नीचे फेंका

यह मामला तेलंगाना के निजामाबाद जिले के मोपाल मंडल स्थित न्यालाकल गांव का है। पुलिस के अनुसार, मृतक प्रशांत (35) हाल ही में खाड़ी देश से वापस लौटा था। घर लौटने के बाद उसे पत्नी संध्या (32) के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

पुलिस का आरोप है कि 30 जून को संध्या, उसके प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई ने मिलकर प्रशांत को पहले जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और घर की छत से नीचे धक्का दे दिया।

गंभीर घायल होने के बावजूद बच गई थी जान

छत से गिरने के कारण प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। आरोपियों ने परिवार और अन्य लोगों को यह कहकर गुमराह किया कि प्रशांत नशे की हालत में खुद छत से गिर गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नर्स होने का उठाया फायदा, ड्रिप में इंजेक्ट किया टॉयलेट क्लीनर

जांच में सामने आया कि संध्या पहले एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर चुकी थी। पुलिस का आरोप है कि उसने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल में इलाज के दौरान पति की नस में लगी ड्रिप के जरिए टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर दिया। इसी के बाद प्रशांत की मौत हो गई।

मां को हुआ शक, शिकायत के बाद खुला पूरा राज

प्रशांत की मौत के बाद उसकी मां को पूरे घटनाक्रम पर शक हुआ। उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीनों संदिग्धों से पूछताछ की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में संध्या ने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

प्रेमी और उसके दोस्त की भूमिका भी आई सामने

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी वेंकट साई ने भी पहली बार हत्या की कोशिश यानी प्रशांत को छत से धक्का देने की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह पूरी वारदात पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा थी और इसकी मुख्य वजह संध्या का कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस ने पत्नी संध्या, उसके प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।