3

Recent News

Fake Coin Factory: नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! 24 साल में 70 करोड़ खपाए, रोज बनते थे 12 हजार सिक्के..

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

3

Recent News

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Breaking News

Viral Video: हाथ में कुल्हाड़ी लेकर DM ऑफिस पहुंचा युवक, बोला – “पृथ्वीराज चौहान का वंशज हूँ, ये मजदूर का हाथ है..”

Viral Video: हाथ में कुल्हाड़ी लेकर DM ऑफिस पहुंचा युवक, बोला - "पृथ्वीराज चौहान का वंशज हूँ, ये मजदूर का हाथ है.."

Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक युवक का हाथ में कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। युवक ने डीएम ऑफिस के सामने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खुद को पृथ्वीराज चौहान का वंशज बताते हुए फिल्मी अंदाज में अधिकारियों को चेतावनी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और युवक के पड़ोसियों का पक्ष भी सामने आया है, जिसमें उस पर रास्ता रोकने, नाली बंद करने और गाली-गलौज करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हाथ में कुल्हाड़ी और प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचा डीएम ऑफिस

यह मामला लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर का है। जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी राम सिंह एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में प्रार्थनापत्र से भरा बैग लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गया।

वहां उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

‘घायल’ फिल्म के अंदाज में दी चेतावनी

वायरल वीडियो में राम सिंह फिल्म अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ के डायलॉग स्टाइल में बोलता नजर आया।

उसने कहा कि उसका कुल्हाड़ा भ्रष्टाचार के खिलाफ उठा है और अब भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी न किसी को भगत सिंह बनना ही पड़ेगा।

खुद को बताया पृथ्वीराज चौहान का वंशज

वीडियो में राम सिंह खुद को पृथ्वीराज चौहान का वंशज और एक मजदूर बताता दिखाई देता है।

वह फिल्म के मशहूर डायलॉग “ये मजदूर का हाथ है…” का जिक्र करते हुए कहता है कि वह पंक्चर जोड़ने का काम करता है और बड़े-बड़े अधिकारियों की भी “सर्विस” करने का दम रखता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया दूसरा पक्ष

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिंगाही पुलिस ने भी मामले में दूसरा पक्ष सामने रखा।

पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर राम सिंह के पड़ोसियों का वीडियो साझा किया गया, जिसमें उन्होंने युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए।

पड़ोसियों ने लगाए रास्ता रोकने और गाली देने के आरोप

राम सिंह के पड़ोसी पैकरमा ने आरोप लगाया कि उसने सड़क पर गड्ढा खोद रखा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई इसका विरोध करता है तो राम सिंह उसे और उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को गंदी-गंदी गालियां देता है।

महिला पड़ोसी ने भी सुनाई आपबीती

पड़ोसी सुंदरी ने भी राम सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि राम सिंह ने दुकान के सामने गड्ढा खोद रखा है, जिससे नाली का पानी नहीं निकल पाता। इसके अलावा वह दुकान पर बैठे लोगों और ग्राहकों के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है।

सुंदरी ने कहा कि इस वजह से उनका परिवार काफी समय से परेशान है।

जमीन विवाद भी बताया जा रहा वजह

जानकारी के मुताबिक, राम सिंह और उसके पड़ोसियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

पुलिस का मानना है कि वायरल वीडियो के पीछे इसी विवाद का भी एक पहलू हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, प्रार्थनापत्र और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी भी पक्ष के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।