3

Recent News

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

UP Accident News: घर में घुसा ट्रक, दादा-दादी और पोते-नाती की मौत.. किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला!

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर…

पीलीभीत: राष्ट्रीय हनुमान दल ने भरा पचपेड़ा गौशाला की 270 एकड़ जमीन पर कब्जे का दावा करते हुए डीएम के माध्यम से पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपा

पीलीभीत: 270 एकड़ गौशाला की जमीन पर किसका कब्जा? ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ में नेताओं और प्रशासन पर फूटा गुस्सा,…

Viral Video: उफनते नाले में बही कार, तेज बहाव में पति-पत्नी लापता; 15 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन.. नहीं मिला कोई सुराग!

Viral Video: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो…

Crime News: 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की निर्मम हत्या, भाई के बदले भाई का खून? चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड से संबंध?

Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।…

3

Recent News

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर…

पीलीभीत: 270 एकड़ गौशाला की जमीन पर किसका कब्जा? ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ में नेताओं और प्रशासन पर फूटा गुस्सा,…

Viral Video: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो…

Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।…

Breaking News

Crime News: 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की निर्मम हत्या, भाई के बदले भाई का खून? चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड से संबंध?

Crime News: 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की निर्मम हत्या, भाई के बदले भाई का खून? चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड से संबंध?

Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राकेश राय के भाई दिनेश राय की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। हमले में दिनेश राय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद समर्थकों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते पुलिस को हालात संभालने और शव का पोस्टमार्टम कराने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस गैंगवार, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में दिनभर तनावपूर्ण माहौल रहने और धारा 144 लागू होने के बावजूद शाम के समय बाइक सवार बदमाशों ने दिनेश राय को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने 6 से 8 राउंड फायरिंग की, जिससे दिनेश राय गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें ठेले पर लादकर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

अस्पताल में समर्थकों का हंगामा

हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मृतक के समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंच गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। परिजन और समर्थक आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते रहे।

स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पत्नी ने जताया पिट्ठू खान हत्याकांड से संबंध का शक

मृतक की पत्नी पूनम कुमारी ने इस हत्या को कुछ समय पहले हुए चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड से जोड़ते हुए संदेह जताया है।

परिजनों का कहना है कि कुछ महीने पहले राकेश राय पर पिट्ठू खान की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद से परिवार को लगातार “भाई के बदले भाई” की धमकियां मिल रही थीं। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल पर कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, मृतक का भाई राकेश राय 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी है और चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड का आरोपी भी बताया जाता है। इसके अलावा परिवार के जमीन के कारोबार से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी, गैंगवार, आपसी रंजिश या कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

दिनेश राय की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।