3

Recent News

Fake Coin Factory: नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! 24 साल में 70 करोड़ खपाए, रोज बनते थे 12 हजार सिक्के..

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

3

Recent News

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Breaking News

Video: बरेली में पत्नी से विवाद के बीच मौलाना ने लगाई आग, मौत.. खौफनाक CCTV आया सामने, पत्नी पर गंभीर आरोप..

Video: बरेली में पत्नी से विवाद के बीच मौलाना ने लगाई आग, मौत.. खौफनाक CCTV आया सामने, पत्नी पर गंभीर आरोप..

Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय मौलाना अब्दुल कादिर ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे अब्दुल की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह आग की लपटों से घिरे सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। मामले में मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फतेहगंज पश्चिमी में हुई दर्दनाक घटना

मामला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी का है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय अब्दुल कादिर स्थानीय हुसैनी मस्जिद में मौलाना थे और अजान भी देते थे। करीब चार साल पहले उनकी शादी सादमा (24) से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा शामिल हैं।

पड़ोसियों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

आग की लपटों में घर से बाहर भागे मौलाना, CCTV में कैद हुई घटना

घटना 28 जुलाई दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक अब्दुल कादिर आग की लपटों में घिरे हुए घर से बाहर भागे। उनके शरीर से ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं।

आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। किसी ने पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की तो किसी ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद अब्दुल जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों में घिरे अब्दुल सड़क पर दौड़ते दिखाई देते हैं। फुटेज में उनकी पत्नी भी उनके पीछे दौड़ती नजर आती है और आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए बाहर निकल आते हैं।

दो दिन तक चला इलाज, बुधवार को हुई मौत

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और इलाज के दौरान अब्दुल कादिर का बयान दर्ज किया। करीब दो दिन तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन बुधवार शाम करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मौत से पहले पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

इलाज के दौरान पुलिस को दिए अपने बयान में अब्दुल कादिर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, मारपीट और गाली-गलौज करती थी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि करीब दो साल पहले पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था।

अब्दुल के मुताबिक, कुछ समय बाद पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी घर अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी और मना करने पर मारपीट करती थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उन पर दूसरी महिलाओं से संबंध होने के झूठे आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह अब पत्नी का चेहरा भी नहीं देखना चाहते और उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

करीब 2 मिनट 5 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में शुरुआत में गली सामान्य दिखाई देती है। कुछ बच्चे खेल रहे होते हैं और एक बच्ची स्कूल जाती नजर आती है।

इसके बाद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने अब्दुल हाथ में पेट्रोल की दो बोतलें लेकर घर के अंदर जाते दिखाई देते हैं।

करीब 16 मिनट बाद वह आग की लपटों में घिरे घर से बाहर निकलते हैं। उनके पीछे उनकी पत्नी भी भागती दिखाई देती है। इसके बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के छोटे भाई अब्दुल खालिक ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

खालिक का दावा है कि घटना वाले दिन उसकी भाभी ने पहले से अपने भाई आसिफ को घर बुला रखा था। उनका आरोप है कि जब अब्दुल बाइक की सर्विस कराकर पेट्रोल लेकर घर पहुंचे तो दोनों के बीच विवाद हुआ।

खालिक के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसी से आग लगा दी। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई ने पहले अपनी पिटाई के वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किए थे, लेकिन मौत के बाद से उनका मोबाइल फोन भी गायब है।

इन आरोपों की पुलिस द्वारा अभी पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक का बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ हाईवे ने क्या कहा?

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि युवक के आत्मदाह की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।