Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 10 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मामले में गिरफ्तार डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपी को वहां से निकाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और यौन उत्पीड़न के पहलू की भी जांच की जा रही है।
मेडिकल के दौरान अस्पताल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जैसे ही अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों को पता चला कि यही बच्ची की हत्या का आरोपी है, वे आक्रोशित हो गए।
अस्पताल कर्मचारियों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे भीड़ से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।
10 साल की बच्ची का किडनैप करके रेप और हत्या करने वाले यूपी पुलिस के सिपाही अभिषेक यादव का मेडिकल कराने पुलिस अस्पताल पहुंची।
वहां पुलिस की अभिरक्षा में आरोपी सिपाही को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश https://t.co/2w9uCmdMp2 pic.twitter.com/mRRXloYiCN
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) July 30, 2026
अस्पताल से ही बच्ची को बहाने से ले गया था आरोपी
पुलिस जांच के मुताबिक, 28 जुलाई की रात 10 वर्षीय बच्ची अपनी बड़ी बहन के लिए खाना लेकर जिला अस्पताल आई थी। उसकी बड़ी बहन वहां भर्ती थी।
घर लौटते समय आरोपी सिपाही ने कथित तौर पर बच्ची का पीछा किया और घर छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे करीब 15 किलोमीटर दूर श्मशान घाट के इलाके में ले गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस को यौन उत्पीड़न की आशंका भी है, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
घर नहीं पहुंची तो परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी
जब बच्ची देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए 10 टीमें गठित कीं और आसपास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अस्पताल से पैदल बाहर निकलती दिखाई दी। कुछ ही देर बाद वर्दी पहने आरोपी सिपाही बाइक से उसके पीछे आता दिखाई दिया।
करीब 39 सेकेंड की फुटेज में आरोपी बच्ची से बात करता है और फिर उसे बाइक पर बैठाकर वहां से ले जाता हुआ नजर आता है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सिपाही अभिषेक यादव ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह 28 जुलाई को अस्पताल दवा लेने आया था।
उसी दौरान उसकी मुलाकात बच्ची से हुई और उसने घर छोड़ने का बहाना बनाकर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस की निशानदेही पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव बरामद किया गया।
बीमार बहन को खाना देने आई थी बच्ची
बच्ची का परिवार मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले चार साल से गोरखपुर में किराए के मकान में रह रहा है।
पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी और पांच बेटियां हैं। पत्नी गर्भवती है।
27 जुलाई को बड़ी बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन रात करीब साढ़े आठ बजे 10 वर्षीय बच्ची अपनी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंची थी।
पिता ने बताया- बड़ी बेटी ने सिपाही के बारे में पहले ही बताया था
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में भर्ती उनकी बड़ी बेटी ने बताया था कि एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी दोनों बहनों के पास आया था।
उसने पूछा कि वे कहां रहती हैं और कहा कि रात ज्यादा हो गई है, अगर कोई घर जाना चाहता है तो वह छोड़ देगा।
बड़ी बेटी ने बताया कि छोटी बहन को घर जाना है। इसके बाद आरोपी छोटी बच्ची के पीछे पड़ गया, लेकिन उसने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। बाद में जब वह अस्पताल से अकेले निकली तो आरोपी भी उसके पीछे चला गया।
आरोपी पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जा चुका है जेल
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी अभिषेक यादव गाजीपुर का रहने वाला है और डायल-112 में तैनात था।
जनवरी 2025 में उस पर पश्चिम बंगाल की एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। उस मामले में उसे निलंबित कर जेल भेजा गया था। बाद में सितंबर 2025 में उसकी बहाली कर दी गई थी।
अभिषेक 2018 बैच का सिपाही था और उसकी सात साल की एक बेटी भी है।
बर्खास्तगी की रिपोर्ट भेजी, NSA भी लगाया जाएगा
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी गई है। साथ ही उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).