UP Viral Video: सावन के पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से धार्मिक भावना से जुड़े एक मामले ने लोगों का ध्यान खींचा। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति के पास पेशाब करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी समेत वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सावन के पहले सोमवार को हुई घटना
यह मामला बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बोहिच गांव का है। गांव में करीब 35 साल पुराना शिव मंदिर है, जिसकी छत पर भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा स्थापित है। मंदिर की छत तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं।
आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे गांव निवासी 55 वर्षीय हरि प्रसाद कुमार मंदिर पहुंचे और सीढ़ियों से ऊपर जाकर भगवान शिव की प्रतिमा के पैरों के पास पेशाब कर दिया।
घटना का वीडियो बनाया गया
पुलिस के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति पप्पू ने इस पूरी घटना का मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में कथित तौर पर आरोपी घटना के बाद यह कहते हुए भी दिखाई देता है कि वीडियो वायरल कर दो और “जो करना है कर लो” जैसी चुनौतीपूर्ण बातें करता है। इन दावों की जांच पुलिस कर रही है।
यह 👇है बुलन्दशहर , भगवान भोले नाथ की मूर्ति पर मूत्र विसर्जन कर उसका वीडियो बना कर प्रसारित कर रहा है भीमवादी, इन्हें पता है सिस्टम इन्हें बेल दे देगी ।
इस सड़े हुवे सिस्टम के भरोसे रोज़ अपमान का घुट पी रहा है हिंदू ।#जय_बजरंगबली “श्री राम” “श्री हनुमान” “Jharkhand” pic.twitter.com/Ko1KMZ5YF3
— धर्मसंस्थापनार्थाय (@wonderores) August 4, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा आक्रोश
घटना के कुछ घंटों बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सावन के पहले सोमवार को हुई इस घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
वीडियो की जानकारी मिलने के बाद शिकारपुर पुलिस दोपहर में गांव पहुंची और आरोपी हरि प्रसाद कुमार के साथ वीडियो बनाने वाले पप्पू को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में किन पहलुओं पर फोकस?
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के पीछे क्या उद्देश्य था। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना पूर्व नियोजित थी या नहीं और वीडियो वायरल करने में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं।
एसएसपी ने क्या कहा?
बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें।
गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).