3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

UP News: ठेकेदार की हत्या का खौफनाक VIDEO, सड़क पर दौड़ाकर तलवार से काटा; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा..

UP News: ठेकेदार की हत्या का खौफनाक VIDEO, सड़क पर दौड़ाकर तलवार से काटा; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा..

UP News: गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक नाबालिग आरोपी ठेकेदार पर तलवार से लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित हाथ जोड़कर जान बख्शने की गुहार लगाता नजर आता है, लेकिन हमलावर नहीं रुकता। आरोपी के भागने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या पुरानी रंजिश में की गई। मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लापरवाही के आरोप में सिकरीगंज थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है और आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर ठेकेदार पर किए ताबड़तोड़ वार

सामने आए वीडियो में शिवकुमार त्रिपाठी सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान नाबालिग आरोपी उनके पीछे तलवार लेकर दौड़ता है और उन पर हमला करता है। वीडियो में आरोपी को हाथ, सिर और पीठ पर लगातार वार करते देखा जा सकता है।

घायल शिवकुमार हाथ जोड़कर आरोपी से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। लेकिन हमलावर लगातार हमला करता रहा। जब आरोपी को लगा कि शिवकुमार की मौत हो गई है, तो वह वहां से भाग गया।

8 अगस्त को ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे शिवकुमार

शिवकुमार त्रिपाठी (52) अहिरौली गांव के रहने वाले थे। वह बिजली विभाग में ठेकेदार थे। उनका परिवार गांव में रहता है, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर शहर में रहते थे। उनका बेटा आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में वकील है।

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को शिवकुमार गांव में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। वह जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही राहुल चौधरी (30) ने पीछे से बांके से उनके सिर पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव के बाद भी नहीं थमा विवाद

राहुल के हमले से शिवकुमार गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद राहुल और उसके साथी वहां से चले गए।

ब्रह्मभोज कराने वाले परिवार के लोग घायल शिवकुमार को ऑटो से अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में आरोपियों ने दोबारा उनका रास्ता रोक लिया।

ऑटो रोककर घायल ठेकेदार को बाहर खींचा

पुलिस के मुताबिक, राहुल समेत कुल 8 आरोपियों ने शिवकुमार को अस्पताल ले जा रहे ऑटो को रोक लिया। आरोपियों के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे।

गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने शिवकुमार को ऑटो से बाहर खींच लिया और करीब 200 मीटर दूर ले गए।

नाबालिग आरोपी तलवार लेकर पहुंचा

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान रोहित का नाबालिग भाई तलवार लेकर वहां पहुंचा। इसके बाद शिवकुमार पर तलवार से हमला किया गया। गंभीर हमले में उनकी मौत हो गई।

घटना के दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया था। हत्या के तीन दिन बाद यह वीडियो सामने आया।

11 अगस्त को फेसबुक पर पोस्ट किया गया वीडियो

11 अगस्त को बेतियाहाता के पार्षद और वकील विश्वजीत त्रिपाठी ने ठेकेदार की हत्या का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया।

विश्वजीत त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि वीडियो हटाने के लिए पुलिस की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा था।

कचहरी में भी पुलिस पहुंची, वकील ने किया विरोध

विश्वजीत त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस कचहरी भी पहुंची और उन्हें थाने ले जाने की कोशिश की गई। इसके बाद वकील ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस वहां से वापस चली गई।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भी पुलिस और वकील के बीच विवाद सामने आया है।

2024 में चचेरे भाई की हत्या के बाद शुरू हुई थी रंजिश

पुलिस के मुताबिक, शिवकुमार की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। करीब दो साल पहले 2024 में राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की हत्या हुई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि उस हत्या के मामले में शिवकुमार के परिवार के कुछ लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद से राहुल और उसके परिवार की शिवकुमार के परिवार से रंजिश चल रही थी।

इसी पुरानी रंजिश को पुलिस शिवकुमार की हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।

8 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के मुताबिक, पुलिस ने मामले में सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस हत्या के वीडियो और अब तक सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया

मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने लापरवाही के आरोप में सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों पर NSA के तहत भी कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO सामने आने के बाद फिर गरमाया मामला

8 अगस्त की हत्या का वीडियो 11 अगस्त को सामने आने के बाद पूरे मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। वीडियो में जिस तरह से घायल ठेकेदार पर हमला होता दिखाई दे रहा है, उससे घटना की भयावहता सामने आती है।

फिलहाल 8 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया जा चुका है और पुलिस पुरानी रंजिश, हत्या की पूरी साजिश तथा वायरल वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।