3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Blinkit Delivery Boy Video: 5 मिनट लेट डिलीवरी पर मारपीट, धरने पर बैठे कई डिलीवरी बॉय, FIR हुई दर्ज..

Blinkit Delivery Boy Video: 5 मिनट लेट डिलीवरी पर मारपीट, धरने पर बैठे कई डिलीवरी बॉय, FIR हुई दर्ज..

Blinkit Delivery Boy Video: मेरठ में Blinkit ऑर्डर की डिलीवरी सिर्फ 5 मिनट लेट होने पर डिलीवरी बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे गंगा सागर इलाके की गंगा हाइट्स बिल्डिंग में डिलीवरी देने पहुंचे युवक से ग्राहक ने पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का करीब साढ़े तीन मिनट का CCTV फुटेज सामने आया है। आरोपी को ICICI बैंक का मैनेजर बताया जा रहा है।

5 मिनट लेट हुआ ऑर्डर तो भड़का ग्राहक

डिलीवरी बॉय अमित यादव के मुताबिक, शुक्रवार को उसे Blinkit का ऑर्डर लेकर गंगा हाइट्स बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 110 पर जाना था। ऑर्डर करीब 5 मिनट लेट हो गया था। इसी बात को लेकर ग्राहक ने उसे फोन किया और नाराजगी जताई।

अमित ने बताया कि उसने ग्राहक को समझाया कि ऑर्डर सिर्फ 5 मिनट लेट है और ऐप पर देरी की वजह भी दिखाई जा रही होगी। उसने कहा कि ऑर्डर पैक होते ही वह लेकर पहुंच जाएगा। आरोप है कि इसके बाद ग्राहक ने उसे घर आने को कहा।

फ्लैट पर पहुंचते ही शुरू हुई मारपीट

अमित के मुताबिक, जब वह फ्लैट पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

अमित ने बताया कि आरोपी उस पर अपनी पत्नी के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाने लगा और धमकी दी कि उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा देगा। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने उस पर महिला से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया।

साढ़े तीन मिनट के CCTV में दिखी पूरी घटना

घटना का करीब साढ़े तीन मिनट का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में डिलीवरी बॉय अमित यादव गंगा हाइट्स के फ्लैट नंबर 110 पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। वह फ्लैट की बेल बजाता है और दरवाजा खुलने के बाद अंदर से एक युवक बाहर आता है।

इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक होती है। इसी दौरान एक महिला भी बाहर आती दिखाई देती है। आरोप है कि युवक डिलीवरी बॉय को 10 थप्पड़ और 2 घूंसे मारता है। इसके बाद वह उसे अंदर ले जाता है।

कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय रोते हुए फ्लैट से बाहर आता दिखाई देता है।

डिलीवरी बॉय बोला- करीब एक साल से कर रहा हूं काम

पीड़ित अमित यादव ने बताया कि वह करीब एक साल से डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। इसके साथ ही वह 12वीं की पढ़ाई भी कर रहा है।

अमित के मुताबिक, शुक्रवार को ऑर्डर लेट होने के बाद ग्राहक का फोन आया था। उसने बताया था कि ऑर्डर करीब 5 मिनट लेट है, लेकिन ग्राहक का कहना था कि ऑर्डर 15 मिनट लेट हो चुका है।

‘घर आ जा, फिर बताता हूं’

अमित ने बताया कि उसने ग्राहक से कहा कि उसके ऐप पर ऑर्डर लेट होने की वजह दिखाई दे रही होगी और ऑर्डर पैक होते ही वह लेकर पहुंच जाएगा।

आरोप है कि इसके बाद ग्राहक ने उससे कहा कि “घर आ जा, फिर बताता हूं।” अमित जब डिलीवरी लेकर वहां पहुंचा तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

मारपीट के विरोध में धरने पर बैठे 20 से ज्यादा डिलीवरी बॉय

घटना के विरोध में शनिवार सुबह 20 से ज्यादा डिलीवरी बॉय भावनपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने डिलीवरी ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया।

डिलीवरी बॉय की मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश

मामला जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर गंगा सागर इलाके का है। डिलीवरी बॉय की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि डिलीवरी बॉय की तहरीर पर यमन नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आरोपी ICICI बैंक का मैनेजर बताया जा रहा

आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह ICICI बैंक में मैनेजर है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास जारी हैं।