PM Modi Independence Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए युवाओं, टेक्नोलॉजी, खेल, सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी और रिसर्च को लेकर कई बड़े ऐलान किए। पीएम मोदी ने एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी स्पोर्ट्स टैलेंट हंट, 6G में वैश्विक नेतृत्व और आने वाले वर्षों में नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू करने की योजनाओं की जानकारी दी।
एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किलिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के दौर के लिए तैयार करना है। पीएम ने छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था शुरू करने की भी बात कही।
युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
प्रधानमंत्री ने अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा भी की। इसके जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई और तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।
5 से 15 साल के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट
पीएम मोदी ने देश में खेल प्रतिभाओं को तलाशने के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत गांवों और शहरों में 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों की प्रतिभा को पहचाना जाएगा।
इस अभियान का लक्ष्य भारत को 2036 ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत ‘मेडल पावरहाउस’ बनाना है। अलग-अलग खेलों में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे लाने पर जोर दिया जाएगा।
चुने गए बच्चों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग
स्पोर्ट्स टैलेंट हंट में चुने जाने वाले बच्चों को विश्व स्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका मकसद कम उम्र में ही प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।
सिविल डिफेंस में आधुनिक सुधार
प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल डिफेंस में सुधार की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की बदलती जरूरतों को देखते हुए आधुनिक ट्रेनिंग और बेहतर क्षमताओं की जरूरत है। इसी दिशा में सिविल डिफेंस को मजबूत और आधुनिक बनाने पर जोर दिया जाएगा।
1-2 साल में 7-8 नए सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन प्लांट
पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर चिप्स को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 1-2 साल के अंदर 7-8 नए प्रोडक्शन प्लांट शुरू किए जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि आज के डिजिटल और टेक्नोलॉजी के दौर में सेमीकंडक्टर चिप्स बेहद जरूरी हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर मेडिकल उपकरण और ट्रांसपोर्ट सिस्टम तक, इनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है।
सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, देश में तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट लगाए जा चुके हैं और इनमें एक्सपोर्ट के लिए उत्पादन भी शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि आने वाले 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट पर भी अगले वर्षों में काम शुरू होने की उम्मीद है।
2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर भी बड़ा लक्ष्य सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
इसके साथ ही अगले 6-7 साल में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू किए जाने की बात भी प्रधानमंत्री ने कही।
2030 तक 6G में ग्लोबल लीडर बनने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने लाल किले से ‘मेड इन इंडिया 6G’ को घर-घर तक पहुंचाने और साल 2030 तक 6G तकनीक के विकास में वैश्विक नेतृत्व करने का ऐलान किया।
इसका लक्ष्य भारत को अगली पीढ़ी की मोबाइल और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल करना है।
भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने का विजन
प्रधानमंत्री ने भारत को सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता बनाने के बजाय ‘ग्लोबल इनोवेशन हब’ बनाने की दिशा में रिसर्च और R&D पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए रिसर्च के नए अवसर तैयार किए गए हैं और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है।
2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स कर रहे काम
प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में आज 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने बताया कि प्राइवेट स्टार्टअप्स में 28 साल की औसत उम्र वाले युवाओं ने अपने ट्रायल सैटेलाइट लॉन्च करके भी अपनी क्षमता दिखाई है। सरकार का फोकस युवाओं को रिसर्च, इनोवेशन और नई तकनीक के क्षेत्र में ज्यादा अवसर देने पर है।
युवाओं से लेकर टेक्नोलॉजी तक, बड़े विजन पर फोकस
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी के ऐलानों में युवाओं की स्किलिंग, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, खेल प्रतिभाओं की खोज, सिविल डिफेंस का आधुनिकीकरण, सेमीकंडक्टर निर्माण, परमाणु ऊर्जा, 6G और रिसर्च एवं इनोवेशन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल रहे। इन घोषणाओं के जरिए भारत को टेक्नोलॉजी, खेल, ऊर्जा और इनोवेशन के क्षेत्र में और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).