UP Crime News: मैनपुरी में अपनी पसंद से शादी करने को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पिता आसिन ने अपनी बेटी साजिया के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन वह दूसरी बेटियों के साथ कमरे में बंद होकर बच गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी बेटी
यह घटना मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के दिवनपुर, शांतिनगर की है। यहां रहने वाला आसिन अपनी बेटी साजिया की शादी अपनी मर्जी से करना चाहता था। वहीं, साजिया किसी दूसरे युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर परिवार में करीब डेढ़ महीने से विवाद चल रहा था।
चारपाई पर लेटी थी साजिया, तभी चली गोली
रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे परिवार के लोग सो रहे थे। साजिया दूसरे कमरे में चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर साजिया की मां खैरून निशा कमरे में पहुंचीं तो बेटी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। पास में ही उसका पिता हथियार लेकर खड़ा था।
पत्नी को भी गोली मारने की कोशिश
बेटी की हालत देखकर खैरून निशा चीखने लगीं। आरोप है कि इसके बाद आसिन ने उन्हें भी गोली मारने की कोशिश की। किसी तरह वह अपनी अन्य बेटियों के साथ दूसरे कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। इस तरह उन्होंने खुद को बचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सिर में फंसी गोली, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। घायल साजिया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि गोली उसके सिर में फंसी हुई है।
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता आसिन को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).