3

Recent News

UP Crime News: माँ-बहनों के सामने पिता ने बेटी 'साजिया' को मारी गोली; वजह आपके होश उड़ा देगी..

UP Crime News: मैनपुरी में अपनी पसंद से शादी करने को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप…

UP MLC Election 2026: घर बैठे पता करें अपना वोटिंग सेंटर, 23 अक्टूबर को मतदान; जानिए पूरी डिटेल्स..

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाताओं…

Accident News: वाराणसी में सेल्फी बनी 4 दोस्तों की आखिरी तस्वीर! ओवरब्रिज पर ट्रक ने रौंदा, 2 उछलकर 30 फुट नीचे गिरे..

Accident News: वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य…

UP Election 2027: अखिलेश ने बांटे लैपटॉप, BJP MLC बोले- ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर’; जानिए मामला..

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। भाजपा MLC…

Tiger Shroff Firing Case: कोटा से पकड़े गए 3 शूटर, ट्रेन से जयपुर, फिर दिल्ली से नेपाल भागने का था प्लान..

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने…

3

Recent News

UP Crime News: मैनपुरी में अपनी पसंद से शादी करने को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप…

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाताओं…

Accident News: वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य…

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। भाजपा MLC…

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने…

Breaking News

हत्याओं से दहला यूपी – देवरिया में खेला गया खूनी खेल

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली गुजरी, जहां एक हत्या का बदला एक ही परिवार के पांच लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। चंद सेकेंडों में खेला गया खूनी खेल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर सरकार ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है और अपने सख्त आदेश में दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया है। जिसके बाद से जिले का प्रशासन अलर्ट होकर आगे की कार्रवाई में लगा हुआ है, वहीं मौके के हालातों को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि आगे किसी तरह की अन्य वारदात को अंजाम न दिया जा सके।

सुबह की हंसी और खूनी खेला

सोमवार की सुबह जिस वक्त इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया उस वक्त देवरिया के लोग सुबह की राम-राम कर रहे थे। तभी जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में इस कांड को अंजाम दे डाला गया। जिसमे एक हत्या के बदले एक ही परिवार के पांच लोगों को धारदार हथियारों से मौत की नींद सुला दिया गया। जी हां हम जिस कांड की बात कर रहे हैं उसकी दहशत अब पूरे उत्तर प्रदेश हो रही है। जिसकी विस्तृत जानकारी के अनुसार रुद्रपुर गांव में रहने वाले प्रेमचंद्र यादव अपनी खरीदी हुई जमीन को देखने गए हुए थे। जहां वह अपने विपक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे खड़े हो गए, कुछ ही देर बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में तब्दील हुई तो सत्यप्रकाश ने अपना आपा खोते हुए प्रेमचंद्र यादव को मौत के घाट उतार दिया।

फिर हुई खून की होली 

प्रेमचंद्र की हत्या की खबर जैसे ही उनके पक्ष को लेकर लगी तो दर्जनों लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर सत्यप्रकाश के घर की तरफ दौड़ पड़े और मौके पर पहुंचकर हाहाकार मचाने लगे, जिसको देख सत्यप्रकाश ने अपने परिवार को बचाने के लिए घर का दरवाजा बंद कर लिया था। लेकिन प्रेमचंद्र की हत्या से बौखलाए समर्थकों ने दरवाजा तोड़ते हुए सत्यप्रकाश दुबे को धारदार हथियारों से काट डाला। वहीं सत्यप्रकाश को बचाने में आगे आई उसकी पत्नी और बच्चों को भी नहीं बख्शा, हमलावर एक के बाद एक को मौत की नींद सुलाते चले गए। जिसमे सत्यप्रकाश की पत्नी किरन दुबे के साथ पुत्री सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी दुबे शामिल थे।

हिल गया था देवरिया 

एक के बाद एक की हत्या की खबर से पूरा देवरिया जिला दहशत में है, वहीं वारदात की खबर लगते ही जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। जिसके चलते आनन-फानन में आलाधिकारियों की फौज मौके पर जा पहुंची थी। जहां मौके की नजाकत को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।