3

Recent News

Rajasthan Election में BJP का दबदबा! 4178 वार्ड जीते, कांग्रेस पीछे; कहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट तो कहीं RLP को जीरो..
UP News: CM योगी ने वकीलों के लिए खोला खजाना! 5 लाख का कैशलेस इलाज, 400 टैबलेट और ये बड़ी सौगात..

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Animal Love: 12 साल के कुत्ते की मौत, तेरहवीं पर बने उसकी पसंद के लड्डू; बहन राखी बांधता, भाई होली खेलता, जहां जन्म, वहीं दफ्न!
Cat Killer in Mumbai: 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों के हत्यारे को 1 दिन में मिली जमानत, PETA India भड़का..

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: हाजी सलमान मामले में भाजपा vs भाजपा! विधायक और बड़े BJP नेता भिड़े, बुलाई गई 35 बिरादरियों की महापंचायत..

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

3

Recent News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Breaking News

Kannauj News : फांसी के फंदे से झूलता मिला चौकीदार का शव

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली में तैनात एक चौकीदार का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला तो हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली तिर्वा के गांव लिलुइया निवासी 42 वर्षीय नन्हेलाल पुत्र रामेश्वर चौकीदार था।
मंगलवार की सुबह उसका शव उसके घर से करीब दो सौ मीटर दूर श्री नारायण के खेत में शीशम के पेड़ से लुंगी के सहारे लटकता मिला। सुबह नित्यक्रिया को निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस के अलावा मृतक के परिजनों को भी दी गई।मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब शव देखा तो रोने चिल्लाने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे दिया है। चौकीदार के परिजनों का कहना था, कि उसकी हत्या हुई है, और इसको लेकर काफी समय तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस के समझाने और जांच के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की सहमति परिजनों ने दी।मृतक चौकीदार का शव जिस कंडीशन में मिला वो सवालिया निशान भी खड़ा कर रहे थे। मृतक के पैर जमीन से सेट हुये, जीभ बाहर निकली हुई थी। जबकि जिस पेड़ से फांसी लगाई गई वो भी बड़ा नहीं था। इसी कारण मृतक के परिजन अनहोनी घटना की आशंका जता रहे थे।
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि चौकीदार नशे का आदी था, और पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर चुका था। बताते चलें कि मृतक के परिवार में पत्नी 40 वर्षीय कुसमा देवी, एक पुत्र 10 वर्ष अहिवरन के अलावा 6  पुत्रियां 22 वर्ष सरिता देवी (विवाहित),14 वर्ष नन्हीं देवी,11 वर्ष बिट्टा देवी,9 वर्ष पूनम,7 वर्ष पिंकी,5 वर्ष शिल्पी हैं। घटना के बाद परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।