3

Recent News

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

UP MLC Election 2026: 20 शहरों में हंगामा, सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोए; बोले- जामा मस्जिद जाकर इस्लाम कबूल कर लूंगा!
3

Recent News

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

कड़ी सुरक्षा में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सम्पन्न

यूपी पुलिस भर्ती सुरक्षा: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को भी तेज रखा गया। इसके बावजूद अब तक 29 ऐसे व्यक्ति पकड़े गए हैं, जो परीक्षा में धांधली करने का प्रयास कर रहे थे।

कानपुर की सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा:

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में और अपर पुलिस आयुक्त के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पाया कि परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था भी सुचारू है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

दक्षिण जोन के 11 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:

पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री रविन्द्र कुमार ने चौथे दिन की प्रथम पाली में दक्षिण जोन के सभी 11 परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, चेकिंग और फ्रिस्किंग प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने भर्ती परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया। महोदय ने परीक्षा केंद्रों के आस-पास यातायात को सुगम बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल द्वारा निरीक्षण:

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर और हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (HBTU) परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को शांति और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने पर बल दिया।

अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर का निरीक्षण:

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री हरीश चन्द्र ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोदय ने परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी को सतर्क और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।