3

Recent News

Pilibhit News: चिता की लकड़ियां चोरी, अंतिम संस्कार रुक गया - मरते इंसान का भी सम्मान नहीं? लोगों ने घेरा थाना..
Viral Video: फैंस को गलियाने वाली हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो, बोली - "बस करो, अब आत्महत्या कर लूँ क्या?"

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, बताया जा रहा इसे दुनिया की सबसे घातक टीम..

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: महिलाओं का टूटा सब्र, पतियों की शराब से परेशान होकर ठेका ही तोड़ डाला.. सड़क पर फेंकी लाखों की शराब!

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Pilibhit News: 9 साल की हिंदू बच्ची से दुष्कर्म मामले में भाजपा मंत्री का एक्शन, कहा - "अवैध मजार पर भी चलेगा बुलडोजर"
3

Recent News

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Breaking News

व्यापारी,उधमी हितों को लेकर हुआ मंथन

कानपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान मे होटल सेलिब्रेशन गुमटी मे हुए मंडलीय सम्मलेन मे कानपुर मंडल के फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, औरया, कानपुर महानगर के व्यापारियों की जीएसटी विभाग सहित खाद्य एवं औषधि प्रशासन व अन्य सरकारी विभाग की कई समस्याओ पर मंथन हुआ और तय हुआ कि जीएसटी व अन्य सरकारी विभागों की समस्याओ को लेकर प्रदेश के हर ज़िलों मे ज्ञापन दिए जाएंगे |सभी जिलों के पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर पारित हुआ कि ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित बाजारो को बचाने के लिए खासकार त्योहारों से पूर्व जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और नागरिकों सहित सभी व्यापारियों को बताया जायेगा कि ऑनलाइन मे सेकेण्ड का व नकली सामान भी आता है |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को श्री अन्न दिवस के रूप में मनाने का लिया संकल्प

सम्मलेन के मुख्य वक्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने जीएसटी की समस्याओ के निराकरण करने के लिए पूरे प्रदेश से विभाग मे ज्ञापन देने के साथ विसंगतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने का आवाहन किया और खाद्य सुरक्षा व एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियो द्वारा व्यापारियों को परेशान करने के विरोध मे भी आवाज़ उठाने की बात कही और कहा कि पिछले वर्ष 2023 को दुनिया के 72 देशो को श्री अन्न (मिलेट्स) खाने के लिए प्रेरित करने वाले भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितम्बर को संगठन पूरे देश मे योग दिवस की तरह श्री अन्न दिवस के रूप मे मनाया जाये| यह भी कहा कि कानपुर मे अनवरगंज से मंधना रेलवे लाइन को हटाकर एलीवेटेड ट्रेक के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए सांसदों व दिल्ली तक पहुंचाया जायेगा|
सम्मलेन की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले जीएसटी सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियो के खिलाफ लड़ा जायेगा और कानपुर मंडल की तरह प्रदेश के पूरे 18 मंडल मे मंडलीय सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा और व्यापारियों उद्यमियों की समस्याओ को इसी तरह सुना जाएगा| सम्मेलन मे कानपुर महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह,कन्नौज जिला अध्यक्ष राज शर्मा, फरुखाबाद जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, कानपुर देहात अध्यक्ष अजय सचान,औरैया अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता रामू ने व्यापारियों की समस्याओ को उठाते हुए उनके निदान के लिए आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष करने का आवाहन किया |

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल का स्वागत करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

इन पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

इसी सम्मेलन मे कानपुर महानगर इकाई के पिछले वर्ष हुए चुनाव के उपरांत कानपुर महानगर इकाई के 151 पदाधिकारियों मे गुलशन आनंद, नवीन डरोलिया, नरेन्द्र ओमर, श्याम मूलचंदानी, नरेश भाटिया गोलू, लक्ष्मीकांत बाजपेई, अतहरुद्दीन,मनोज गुप्ता कुक्कू,अजय गुप्ता राजू आदि 25 वरिष्ठ उपाध्यक्ष , दवा से कप्तान सिंह, रंजन गुप्ता, राजीव मेहरा, जीतेन्द्र गुप्ता राजा, गोविन्द गुप्ता आदि 22 वरिष्ठ मंत्री व कलक्टरगंज से आंनद ओमर, रामनरेश शुक्ला, नरेश भगतानी, श्याम सिंह, सीतेश वर्मा,शरद मिश्रा,साकेत गुप्ता आदि 38 उपाध्यक्ष, 32 मंत्री, 31 संगठन मंत्री के मनोनयन की घोषणा भी की गई |
सम्मेलन मे उन्नाव जिले के बड़े कारोबारी राम तनेजा को प्रदेश संघठन मंत्री के पद पर मनोनयन किया गया। कानपुर दक्षिण का अध्यक्ष कमल त्रिपाठी व महानगर संयुक्त महामंत्री मनीष कोहली को मनोनीत किया गया

300 से अधिक व्यापारी व उधमी रहे मौजूद

सम्मेलन मे प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बाजपेई,जिला संयोजक राजे गुप्ता,प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता,महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,महेश सोनी,आशीष मिश्र, चंद्राकर दीक्षित, राजकुमार भगतानी,सचिन त्रिवेदी, विनायक पोद्दार, मनोज विश्वकर्मा, अजय शर्मा, संजय सिंह भदौरिया, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश आहूजा, अब्दुल वहीद, इखलाक मिर्ज़ा, नितिन अग्निहोत्री, दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, भूपिंदर सिंह राजा, राजेंद्र शुक्ल आदि 300 से अधिक व्यापारी व उद्यमी उपस्थित थे।

होटल सेलिब्रेशन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मंडली सम्मेलन में मौजूद व्यापारी व उद्यमी बन्धु।