3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Haryana election 2024: किसके पास है कितनी संपत्ति? विनेश फोगाट हैं इतनी गाड़ियों और ज्वेलरी की मालिक

Haryana election 2024: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते यहां की राजनीति में खासा हलचल है। इस विधानसभा चुनाव में कई बड़े चहरे मैदान में उतरे हैं। जिनमें से दो नाम खासा चर्चाओं में हैं, विनेश फोगाट और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। आइये जानते हैं कि किसके पास कितनी संपत्ति है ?

कुश्ती से राजनीति में आईं विनेश फोगाट की नई पारी शुरू

प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। चरखी दादरी जिले के बलाली से ताल्लुक रखने वाली विनेश का ससुराल जुलाना के बख्ता खेड़ा गांव में है, जो उनके पति सोमवीर राठी का पैतृक गांव है। 5 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी नामांकन के दौरान विनेश के साथ मौजूद थे।

चुनावी हलफनामे में संपत्ति का विवरण

विनेश फोगाट ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और आमदनी का खुलासा किया। उनके पास ज्वेलरी, निवेश, नकदी और बैंक जमा सहित कुल 1.10 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा, उनके पास करीब 2 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है, जिसमें सोनीपत के खरखौदा में एक प्लॉट शामिल है।

विनेश और उनके पति ने शेयर बाजार में 6 कंपनियों पर करीब 19 लाख रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा, उन्होंने 1.50 लाख रुपये का प्रीमियम इंश्योरेंस भी कराया है। हलफनामे में यह भी उल्लेख किया गया कि उन्होंने इनोवा गाड़ी के लिए बैंक से 13 लाख रुपये का लोन लिया है।

गाड़ियों और गहनों का ब्योरा

विनेश फोगाट के पास तीन गाड़ियां हैं: 35 लाख रुपये की वॉल्वो, 12 लाख रुपये की हुंडई क्रेटा और 17 लाख रुपये की इनोवा। इसके अलावा, उनके पास एक स्कूटी भी है। उनके पति सोमवीर के पास 19 लाख रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो है।

गहनों के मामले में, विनेश के पास 35 ग्राम सोना है, जिसकी बाजार में कीमत 2.24 लाख रुपये है, और 50 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत करीब 4,400 रुपये है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नामांकन और संपत्ति

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हाल ही में गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने हलफनामे में बताया कि पिछले पांच वर्षों में उनकी आय में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में हुड्डा की वार्षिक आय 37 लाख रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 60 लाख रुपये हो गई है।

हुड्डा के पास 1,850 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिनकी कीमत 1.32 करोड़ रुपये है। साथ ही, उनके पास 25 किलोग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 23.25 लाख रुपये है। उनकी पत्नी, आशा हुड्डा के पास 3,300 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिनकी कीमत 2.35 करोड़ रुपये है, और 10 किलोग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 9.30 लाख रुपये है। आशा हुड्डा के पास 50 लाख रुपये के महंगे स्टोन भी हैं।

संपत्ति और जमीन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास उत्तराखंड के बाजपुर में 10 एकड़ से ज्यादा जमीन है, जबकि रोहतक में 1.75 एकड़ और खरावड़ में 5 एकड़ जमीन है। वहीं, उनकी पत्नी के पास बाजपुर और खेड़ी साध में 2 एकड़ जमीन है। इसके अलावा, हुड्डा के पास दिल्ली के द्वारका और उनकी पत्नी के पास ईस्ट ऑफ कैलाश और गुरुग्राम में फ्लैट हैं।

इन सभी चुनावी घोषणाओं और संपत्तियों के साथ, हरियाणा विधानसभा चुनाव इस बार खासा रोमांचक होने वाला है। विनेश फोगाट के राजनीति में आने से जुलाना सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।