3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Kannauj News : कार की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे अपनी दुकान बंद कर घर वापस जा रहे एक 30 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार एक कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हों गई, जबकि कार चालक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। कोतवाली तिर्वा के गांव कनौली निवासी 32 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र पवन कुमार गांव के निकट ही बरगद के पेड़ के पास अपनी चाट समोसे की ठिलिया लगाकर अपनी और अपने परिवार की जीविका चलाते थे। नीरज के परिवार में अन्य परिजनों के अलावा पत्नी किरन देवी, एक बेटी महक 6 साल, एक बेटा प्रिंस साढ़े तीन साल का है।
बीती देर रात नीरज अपनी दुकान बढ़ाने के बाद घर लौटने के लिये रवाना हुये थे। इसी दौरान तिर्वा की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने तेज बारिश के दौरान अपना नियंत्रण खोते हुये सड़क किनारे मौजूद नीरज को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद जहां कार चालकमौके से भाग निकला, वहीं नीरज की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पार पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गया।
इस दौरान शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाये जाने की बात पर ग्रामीण और परिजन भड़क गये। ग्रामीणों ने शव को मौके पर ही रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक की गिरफ्तारी और मदद की मांग कर रहे थे। रात साढ़े 11 बजे के बाद पुलिस द्वारा समझाये जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद ग्रामीण मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिये लेकर रवाना हुये। नीरज की मौत पर परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।  कार चालक  थोड़ी दूर पर कार को छोड़कर फरार हो गया था। जिसको इंदरगढ़ थाना पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिए है।